फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 22 March 2022

हरियाणा की बड़ी खबरें: फतेहाबाद में हत्या के 16 दोषियों को उम्रकैद, हिसार में पांच लाख के नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार

Tue, 22 Mar 2022 08:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Mar 2022 08:16 PM IST
सार

हरियाणा के फतेहाबाद में गांव ढिंगसरा के बहुचर्चित आन के लिए हत्या के मामले में सभी 16 दोषियों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. पंकज की अदालत ने मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
Haryana Top News 22 March 2022
हरियाणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर मिले सक्रिय हैंड ग्रेनेड और एक्सप्लोसिव डिवाइस मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी जांच में जुट गई हैं। साथ ही पंजाब पुलिस ने भी सोमवार को मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस दौरान एसपी समेत अन्य स्थानीय पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन


फतेहाबाद: ढिंगसरा ऑनर किलिंग मामले में 16 दोषियों को उम्रकैद, प्रेम विवाह करने वाले युवक की अपहरण कर की थी हत्या

हरियाणा के फतेहाबाद में गांव ढिंगसरा के बहुचर्चित आन के लिए हत्या के मामले में सभी 16 दोषियों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. पंकज की अदालत ने मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 16 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन


हिसार एसटीएफ को सफलता: पांच लाख के नकली नोट के साथ राजस्थान निवासी गिरफ्तार, अदालत में होगा पेश

हिसार एसटीएफ ने अर्बन एस्टेट एरिया में देर रात एक युवक के पास से पांच लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद की। पकड़ा गया आरोपी मुकेश राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अर्बन एस्टेट पुलिस थाना में केस दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। दोपहर बाद आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा बजट सत्र: फरीदाबाद निगम में भ्रष्टाचार के विरोध में एनआईटी विधायक ने जूते और वस्त्र त्यागे

हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का मंगलवार को अंतिम दिन है। अंतिम दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। सदन में फरीदाबाद नगर निगम में भ्रष्टाचार का मामला उठा। आरोपियों पर पर उचित कार्रवाई न होने के कारण फरीदाबाद एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा ने जूते व वस्त्र त्याग दिए। पढ़ें विस्तृत खबर...


हरियाणा: सीएम ने कहा- सरकारी योजनाओं का लाभ सबसे पहले गरीब को मिलेगा, प्रति व्यक्ति आय का अर्थ शब्दों के हिसाब से नहीं निकलता

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा में कहा कि वर्ष 2022 -23 का बजट अंत्योदय को समर्पित है। सरकार का ध्येय पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति का उत्थान करना है। जिसका हक होगा, उसे अवश्य मिलेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ सबसे पहले गरीब व्यक्ति को देंगे। हमने हर जरूरतमंद व्यक्ति का उत्थान करने का बीड़ा उठाया है। प्रति व्यक्ति आय का अर्थ विपक्ष के साथी शब्दों के हिसाब से न निकालें। पढ़ें विस्तृत खबर...



बहादुरगढ़: फुटवियर फैक्टरी में लगी भीषण आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान, 12 से ज्यादा दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआइई) के भाग-बी स्थित रिद्धी-सिद्धी फुटवियर फैक्टरी में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग लगी देख फैक्टरी के ऊपरी तल पर काम कर रहे कई कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। आग से फैक्टरी में लाखों रुपये का तैयार व कच्चा माल जल गया। फैक्टरी भवन को भी काफी नुकसान हुआ है। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed