{"_id":"62396e1323e641692624f4a1","slug":"one-man-arrested-by-hisar-stf-with-fake-currency-of-five-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार एसटीएफ को सफलता: पांच लाख के नकली नोट के साथ राजस्थान निवासी गिरफ्तार, अदालत में होगा पेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार एसटीएफ को सफलता: पांच लाख के नकली नोट के साथ राजस्थान निवासी गिरफ्तार, अदालत में होगा पेश
Tue, 22 Mar 2022 12:07 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:07 PM IST
सार
हिसार एसटीएफ ने अर्बन एस्टेट एरिया में देर रात एक युवक के पास से पांच लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद की।
विज्ञापन
नकली नोटों के साथ पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
हरियाणा के हिसार में स्पेशल टास्क फोर्स ने अर्बन एस्टेट एरिया में ठंडी सड़क से देर रात राजस्थान के रहने वाले एक युवक से 5 लाख 14 हजार 400 रुपये के नकली नोट बरामद किए। आरोपी मुकेश राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के किकरालिया गांव का रहने वाला है। इस संबंध में अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी में मुकेश, चाहरवाला निवासी रवि, सातरोड़ वासी अजय और राहुल के खिलाफ नकली नोट बनाने और सप्लाई करने का केस दर्ज किया है। आरोपी मुकेश को पुलिस ने अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान बाकी आरोपियों के बारे में पूछताछ करनी है और प्रिंटर और अन्य सामान बरामद करना है।
विज्ञापन
एसटीएफ इंचार्ज इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि राजस्थान से एक युवक नकली नोट लेकर आ रहा है। इसके बाद अर्बन एस्टेट एरिया में नाकेबंदी की। रात को एक युवक राजस्थान नंबर की बोलेरो गाड़ी में आया। शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 500, 200 और 100-100 रुपये की गड्डियां मिलीं। जब रुपये गिने गए तो 5 लाख 14 हजार 400 रुपये की नकदी थी।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपी मुकेश ने बताया कि चाहरवाला निवासी रवि, सातरोड़ निवासी अजय और राहुल की मदद से भादरा में नकली नोट तैयार किए। इसके बाद अब इन्हें हिसार की मार्केट में चलाने के लिए लेकर आया था। यहां पर नशीले पदार्थों की खरीद करके नकली नोट को चलाना था, बाद में नशा बेच कर असली नोट मिल जाते।
विज्ञापन
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि भादरा में एक फोटो स्टूडियो के अंदर प्रिंटर की मदद से नकली नोट छापे थे। अर्बन इस्टेट चौकी इंचार्ज सिकंदर ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।