फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 20 March 2022

हरियाणा की बड़ी खबरें: प्रदेश में बिना प्रशिक्षण स्कूल मुखिया नहीं बन पाएंगे शिक्षक, रोहतक में पश्चिम बंगाल के युवक का मिला शव

Sun, 20 Mar 2022 07:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Mar 2022 07:12 PM IST
सार

रोहतक आईएमटी के नजदीक अस्थल बोहर माजरा गांव के पास झाड़ियों में पश्चिम बंगाल के एक युवक का शव मिला है। 24 वर्षीय रुबेल के सिर और चेहरे पर ईंटों से वार किया गया है।

विज्ञापन
Haryana Top News 20 March 2022
हरियाणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा कस्बे में होली के पर्व पर एक प्रसिद्ध मिठाई दुकानदार के परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। होली खेलने के बाद नवदंपती बाथरूम में नहाने के लिए गए थे। तभी गीजर से गैस रिसाव के कारण दोनों की मौत हो गई। इस दौरान जब काफी देर तक फोन नहीं उठा तो नवदंपती को खोजते हुए परिजन बाथरूम में पहुंचे, जहां दोनों बेसुध पड़े थे। दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन


रोहतक: शनिवार रात निकला था घर से बाहर, सुबह झाड़ियों में मिला शव, सिर और चेहरे पर कई बार किया गया वार
रोहतक आईएमटी के नजदीक अस्थल बोहर माजरा गांव के पास झाड़ियों में पश्चिम बंगाल के एक युवक का शव मिला है। 24 वर्षीय रुबेल के सिर और चेहरे पर ईंटों से वार किया गया है। आईएमटी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें विस्तृत खबर..
विज्ञापन


द कश्मीर फाइल्स: भाजपा कार्यकर्ता ने पार्क में फ्री फिल्म दिखाने का दिया लोगों को निमंत्रण, डायरेक्टर विवेक ने दी चेतावनी, बोले- 'ये क्राइम है...'
विज्ञापन
विज्ञापन

डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म को दर्शकों से बहुत जबरदस्त रिस्पोंस मिल रहा है। एक ओर जहां फिल्म को देखने के लिए मॉल्स में हाउसफुल रहता है तो वहीं दूसरी ओर फिल्म को लेकर कई विवाद भी सामने आए हैं। फिल्म के अंदर कश्मीरी पंडितों के विस्थापन की कहानी को दिखाया गया है। पढ़ें विस्तृत खबर...

बदलाव: हरियाणा में अब बिना प्रशिक्षण स्कूल मुखिया नहीं बन पाएंगे शिक्षक, नए सत्र से नेतृत्व प्रशिक्षण होगा अनिवार्य
हरियाणा में 2022-23 से शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। स्कूली शिक्षक बिना नेतृत्व प्रशिक्षण के अब स्कूल मुखिया नहीं बन पाएंगे। प्रशिक्षण हासिल करने के बाद ही पदोन्नति की राह खुलेगी। प्रदेश सरकार नए शैक्षणिक सत्र में शैक्षणिक संस्थान नेतृत्व विकास कार्यक्रम की शुरूआत करने जा रही है। पढ़ें विस्तृत खबर...

हादसा: ओवरटेक कर रही बस ने ऑटो को मारी टक्कर, गड्ढे में पलटा ऑटो, सात को आई चोट
चरखी दादरी में दादरी-रोहतक रोड पर रणकोली के समीप रविवार दोपहर एक बस और ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में करीब सात लोग घायल हो गए और उन्हें घटनास्थल से ही  एंबुलेंस के जरिये रोहतक पीजीआई भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही बौंदकलां थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें विस्तृत खबर...


पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की दो टूक: झूठी आन के लिए बेटी की हत्या करवाने की आरोपी मां रहम की हकदार नहीं
अपनी कोख से जिस बेटी को जन्म दिया, झूठी आन के लिए उसकी हत्या करवाने की आरोपी मां की नियमित जमानत की मांग वाली याचिका को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सिरे से खारिज कर दिया। एफआईआर के अनुसार 8 अगस्त 2018 को याची सविता की बेटी ममता को नारी निकेतन करनाल से जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड रोहतक के समक्ष पेश करने के लिए शिकायतकर्ता लेकर आई थी। शिकायतकर्ता स्वयं एक कांस्टेबल थी और उसके साथ एसआई नरिंदर मौजूद था। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed