फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Collision Between Bus And Auto in Charkhi Dadri  

चरखी दादरी में हादसा: शोक जताने जा रहे परिवार के ऑटो को बस ने मारी टक्कर, तीन की मौत, पांच घायल

Sun, 20 Mar 2022 01:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 20 Mar 2022 01:37 PM IST
सार

रविवार दोपहर दादरी की तरफ से एक प्राइवेट बस रोहतक की तरफ जा रही थी। रणकोली के समीप पहुंचने पर बस चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। उसी दौरान बस की सामने से आ रहे ऑटो से टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Collision Between Bus And Auto in Charkhi Dadri  
चरखी दादरी में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चरखी दादरी में दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर रविवार दोपहर एक प्राइवेट बस और ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार रोहतक पीजीआई में चल रहा है। बौंदकलां थाना पुलिस ने मृतक महिला के बेटे के बयान पर आरोपी बस चालक पर केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। तीनों मृतक एक ही परिवार से थे और वो सभी ऑटो में सवार होकर शोक जताने के लिए सुनारिया जा रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव सांवड़ निवासी फकीरचंद (70), राजबाला, संतोष, राजसिंह, प्रवीन, बीरो देवी व शीला गांव के ही संजय के ऑटो में सवार होकर सुनारिया जाने के लिए दोपहर करीब साढ़े 11 बजे घर से चले थे। बताया जा रहा है कि सुनारिया में राज सिंह के साले की मौत हो गई थी और एक ही परिवार के ये सभी सदस्य वहां शोक जताने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


जब वो रणकोली के समीप पहुंचे तो रोहतक की तरफ से आ रही एक प्राइवेट बस ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया और उसी दौरान बस की सामने से आ रहे ऑटो से  टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में घायल फकीरचंद और  राजबाला को बौंदकलां सीएचसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि बीरो देवी की रोहतक पीजीआई में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में बस चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - नरेंद्र दहिया, बौंदकलां थाना प्रभारी।

हादसे के बाद बस चालक और सहायक हुआ फरार

रोहतक से दादरी आ रही प्राइवेट बस में करीब 30 यात्री सवार थे। हादसा होते ही बस चालक और सहायक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो और बस को अपने कब्जे में ले लिया। दोनों वाहनों को बौंदकलां थाने में खड़ा किया गया है और पुलिस ने आरोपी चालक की जानकारी जुटाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। 


आठ साल पहले भी हो चुका ऐसा हादसा 
दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर ऐसा ही हादसा करीब आठ साल पहले हुआ था। उस दौरान धुंध हादसे का कारण बनी थी और एक तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी थी। उस हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों की मौत हुई थी, जबकि पांच लोग घायल हुए थे। रविवार को हुए हादसे ने आठ साल पहले हुए हादसे की याद ताजा कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed