हरियाणा की बड़ी खबरें: हिसार में व्यक्ति ने परिवार की हत्या कर की आत्महत्या और चंडीगढ़ को लेकर नया विवाद
हिसार के अग्रोहा में पेंटर की दुकान चलाने वाले रमेश वर्मा ने अपनी दो बेटियों, एक बेटे और पत्नी की हत्या कर आत्महत्या कर ली। डीएसपी नारायण चंद के नेतृत्व में फोरेंसिक साइंस टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी कागजात बनाकर और अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरों को बैठाकर प्रतियोगी परीक्षाएं पास कराने के मामले में कैथल पुलिस ने चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में नियुक्त हेड क्लर्क समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही सात लाख रुपये भी बरामद किए हैं, जो 31 अक्तूबर को हुई हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी से ली जा रही थी। धरे गए आरोपियों में दूसरों के स्थान पर परीक्षा देने और दिलवाने वाले युवक भी शामिल हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा भी सवालों के घेरे में है। पुलिस को दी शिकायत में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि वे रविवार को करनाल रोड पर गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि जींद जिले के गांव छातर निवासी संजय कुमार कैथल में भैणी माजरा में मकान बनाकर रह रहा है। वह हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के स्थान पर अन्य युवकों को बैठाकर परीक्षा पास करवाता है और नौकरी लगवाने का धंधा करता है। पढ़ें अन्य खबरें...
पानीपत: एचएसवीपी के पांच अफसरों पर आपराधिक कार्रवाई के आदेश, अधिकारी की आईडी का गलत इस्तेमाल करने का आरोप
हरियाणा के पानीपत में तत्कालीन एस्टेट ऑफिसर की आईडी का इस्तेमाल कर आवंटियों से वापस लिए गए प्लॉटों को बहाल करने के मामले में फंसे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पांच अधिकारियों समेत छह पर लोकायुक्त ने आपराधिक कार्रवाई का आदेश दिया है। विस्तृत खबर पढ़ें...
कैथल: लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने के विरोध में किसान करेंगे महापंचायत, एसकेएम नेताओं को भी देंगे न्योता
केंद्र सरकार की ओर से लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने का प्रस्ताव अब तूल पकड़ने लगा रहा। यूपी में सपा सांसद के इस संबंध में विवादित बयान के बाद अब किसानों ने इस पर महापंचायत का ऐलान किया है। इस संबंध में रविवार को हरियाणा के कैथल जिले में भाकियू कलायत इकाई की बैठक अनाज मंडी किसान भवन में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता मास्टर मिठ्ठनलाल मटौर ने की। उन्होंने बताया कि बैठक में वसंत पंचमी के दिन कलायत में किसान मजदूर-जवान महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया गया है। विस्तृत खबर पढ़ें...
नया विवाद: केजरीवाल बोले-चंडीगढ़ पंजाब को सौंप सकता है केंद्र, विज बोले-गुमराह न करें
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के एक बयान से राजनीति गरमा गई है। रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-43 के दशहरा ग्राउंड में आयोजित चुनावी रैली में केजरीवाल ने कहा कि एक अफवाह सुनने में आई है कि केंद्र सरकार चंडीगढ़ को जल्द ही पंजाब को सौंपने की सोच रही है। विस्तृत खबर पढ़ें...
हिसार में सनसनीखेज वारदात: दो बेटी, बेटे और पत्नी की हत्या कर युवक ने की आत्महत्या
हिसार के अग्रोहा में पेंटर की दुकान चलाने वाले रमेश वर्मा ने अपनी दो बेटियों, एक बेटे और पत्नी की हत्या कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। डीएसपी नारायण चंद के नेतृत्व में फोरेंसिक साइंस टीम भी मौके पर पहुंच गई है। विस्तृत खबर पढ़ें...
हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र: पीएमडीए संशोधन विधेयक होगा पेश, अगस्त में पारित किया गया था कानून
हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सदन में अन्य दो विधेयकों के साथ ही पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण संशोधन विधेयक, 2021 भी पेश किया जाएगा। चार माह पूर्व अगस्त 2021 में विधानसभा के मानसून सत्र में यह विधेयक पारित किया गया था। इसे 4 सितंबर, 2021 को राज्यपाल ने मंजूरी दी और 9 सितंबर को इसे गजट में प्रकाशित कर लागू किया गया। विस्तृत खबर पढ़ें...