फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers to protest against raising the age of marriage of girls, will conduct Mahapanchayat

कैथल: लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने के विरोध में किसान करेंगे महापंचायत, एसकेएम नेताओं को भी देंगे न्योता

Sun, 19 Dec 2021 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Dec 2021 11:05 PM IST
सार

अनाज मंडी कलायात में भाकियू की कलायत इकाई की बैठक हुई। बैठक में लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने के मुद्द पर महापंचायत फैसला लिया गया। किसानों ने कहा कि लड़की की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने का जो कानून लाया गया है, भारतीय किसान यूनियन उसका विरोध करती है।

विज्ञापन
Farmers to protest against raising the age of marriage of girls, will conduct Mahapanchayat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार की ओर से लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने का प्रस्ताव अब तूल पकड़ने लगा रहा। यूपी में सपा सांसद के इस संबंध में विवादित बयान के बाद अब किसानों ने इस पर महापंचायत का ऐलान किया है।

विज्ञापन

इस संबंध में रविवार को हरियाणा के कैथल जिले में भाकियू कलायत इकाई की बैठक अनाज मंडी किसान भवन में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता मास्टर मिठ्ठनलाल मटौर ने की। उन्होंने बताया कि बैठक में वसंत पंचमी के दिन कलायत में किसान मजदूर-जवान महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


मिठ्ठनलाल ने कहा कि कलायत में प्रस्तावित महापंचायत के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत, बलबीर सिंह राजेवाला, जोगेंद्र सिंह, डाॅ. दर्शन पाल, रूलदू राम मानसा, रतनमान, जोगेंद्र नैन, विकास सिंसर, अभिमन्यु कोहड़ा सहित अन्य किसान नेताओं को न्योता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला प्रधान महेंद्र सिंह, युवा नेता गुरनाम सिंह सहारण, रिसाल सिंह, श्रीराम, बलवंत, प्रदीप कुराड़, कृष्ण मोर, शमशेर, चंद्रपाल बात्ता, सुनील कुमार, बलवान कौलेखां और लीला राम ढुंडवा मौजूद रहे। बैठक में तीन कृषि कानूनों के वापस होने पर सभी ने खुशी जाहिर की।


किसानों ने कहा कि तीन कृषि कानूनों की वापसी किसान ही नहीं बल्कि मजदूर, व्यापारी और 36 बिरादरी की जीत है। उन्होंने बैंकों और शिक्षा के निजीकरण का भी विरोध किया। यूरिया खाद की किल्लत का मुद्दा भी बैठक में उठा। कहा कि लड़की की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने का जो कानून लाया गया है, भारतीय किसान यूनियन उसका विरोध करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed