फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Home Minister Anil Vij Counter Attack on Arvind Kejriwals Comment on Chandigarh

नया विवाद: केजरीवाल बोले-चंडीगढ़ पंजाब को सौंप सकता है केंद्र, विज बोले-गुमराह न करें

Mon, 20 Dec 2021 12:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 Dec 2021 12:35 PM IST
सार

चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की राजधानी है। दोनों ही प्रदेश इस पर हमेशा अपना हक जताते रहे हैं। अब केजरीवाल के बयान से नया विवाद खड़ा होने की पूरी संभावना बन गई है।

विज्ञापन
Haryana Home Minister Anil Vij Counter Attack on Arvind Kejriwals Comment on Chandigarh
अरविंद केजरीवाल और अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के एक बयान से राजनीति गरमा गई है। रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-43 के दशहरा ग्राउंड में आयोजित चुनावी रैली में केजरीवाल ने कहा कि एक अफवाह सुनने में आई है कि केंद्र सरकार चंडीगढ़ को जल्द ही पंजाब को सौंपने की सोच रही है। 

विज्ञापन


इसके बाद केजरीवाल ने कहा कि अगर यह खबर सच है तो फिर बीजेपी और कांग्रेस को वोट देना व्यर्थ होगा। क्योंकि कुछ महीने बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने वाली है और चंडीगढ़ पंजाब का हिस्सा होगा। उनके इस बयान पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने पलटवार किया है।

विज्ञापन

अनिल विज बोले- केजरीवाल भटकी हुई आत्मा

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि बेअदबी करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। यह काम कानून का है। लोगों को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि वह भटकी हुई आत्मा हैं। रोज भटकना और दूसरों को भटकाना उनका काम है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में विज ने कहा कि केंद्र सरकार का चंडीगढ़ को पंजाब को सौंपने का कोई इरादा नहीं है। चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में वोट लेने के लिए केजरीवाल ने गुमराह करने वाला बयान दिया है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्ष किसी भी मुद्दे पर चर्चा करना चाहे तो कर सकते हैं, हम पूरी तरह से तैयार हैं। 

एचपीएससी-एचएसएससी की भर्तियों में धांधली को लेकर काम रोको प्रस्ताव ठीक नहीं है। काम को आगे बढ़ाओ, काम को आगे चलाओ यह होना चाहिए न कि काम रोकना चाहिए। एचपीएससी भर्ती घोटाले की जांच हो रही है। जांच पर किसी ने प्रश्नचिह्न नहीं उठाया है। पुलिस बहुत गहराई से जांच और पूछताछ कर रही है। विपक्ष अगर बड़ी मछलियों के नाम बताए तो घोटाले से संबंधित बड़े लोगों को शाम तक पकड़ लेंगे। जांच ठीक दिशा में चल रही है।

केजरीवाल ने किए पांच वादे 

चंडीगढ़ पहुंचे केजरीवाल ने जनता से पांच वादे किए और कहा कि निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी जीती तो इन वादों को पूरा करके ही अगली बार सामने आएंगे। केजरीवाल ने कहा कि आज स्वच्छता के मामले में चंडीगढ़ देशभर में 66वें स्थान पर पहुंच गया है। भाजपा कहती है कि विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। चंडीगढ़ में सांसद, मेयर और प्रशासक भाजपा का है और केंद्र में भी भाजपा है फिर भी आज तक क्यों कुछ नहीं किया। केजरीवाल ने कहा कि हमारा पहला वादा है भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करेंगे, दूसरा वादा डड्डूमाजरा में जो कूड़े के पहाड़ है, उसे खत्म करेंगे, तीसरा वादा दिल्ली की तरह चंडीगढ़ में भी पानी नि:शुल्क देंगे, चौथा सड़कें बेहतर बनाना, शहर की साफ-सफाई एवं रख-रखाव को मजबूत करना और पांचवां महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली की तरह चंडीगढ़ में भी जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइटें लगेंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed