फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 2 november 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: ऐलनाबाद उपचुनाव में अभय चौटाला की 6739 वोटों से जीत, नारनौल में एक-दूसरे की जगह पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए दो युवक गिरफ्तार

Tue, 02 Nov 2021 04:22 PM IST
प्रमोद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: प्रमोद कुमार Updated Tue, 02 Nov 2021 04:22 PM IST
सार

हरियाणा के सिरसा में हुए ऐलनाबाद उपचुनाव का परिणाम जारी कर दिया गया है। चुनाव में अभय चौटाला की 6739 वोटों से जीत हुई है। उन्होंने जजपा-भाजपा के साझे उम्मीदवार गोपाल कांडा को हराया। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी पवन बेनीवाल तीसरे स्थान पर रहे। नारनौल में एक-दूसरे की जगह पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं। युवकों ने फोटो बदल रखे थे। पुलिस ने सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Haryana Top News 2 november 2021
हरियाणा की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैदी यदि जघन्य अपराध का दोषी है, तो भी वह अपने करीबी रिश्तेदारों के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पैरोल का हकदार है। हालांकि पैरोल पर फैसला लेते हुए परिस्थितियों और तथ्यों पर विचार करना जरूरी है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने भांजे की शादि में शामिल होने के लिए दाखिल पैरोल याचिका मंजूर करते हुए यह अहम आदेश जारी किया है। झज्जर निवासी नवीन ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया था कि भांजे की शादी में शामिल होने के लिए उसने झज्जर जेल अधीक्षक से पैरोल की मांग की थी। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


LIVE ऐलनाबाद उपचुनाव: अभय चौटाला ने गोबिंद कांडा को 6739 वोटों से हराया, किसानों-मजदूरों को समर्पित की जीत

जैसे ही अभय सिंह चौटाला जीत के बाद बाहर आए, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने ताऊ देवीलाल अमर रहे, ओमप्रकाश चौटाला जिंदाबाद, अभय सिंह चौटाला जिंदाबाद के नारे लगाए। अभय ने निशाना साधा कि यह चुनाव जेजेपी, बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर लड़ा है। कांग्रेस की तो मानो जमानत ही जब्त हो गई। जिसके 35 हजार वोट पिछली बार आए थे। इस बार वह सबसे नीचे रही। तीनों के मिलने के बावजूद इनकी मंशा पर पानी लोगों ने फेर दिया। किसानों और मजदूरों को मेरी जीत समर्पित है। सीएम मनोहर लाल को इस्तीफा देना चाहिए। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


पुलिस भर्ती परीक्षा: नारनौल में एक-दूसरे के स्थान पर एग्जाम देने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की हरियाणा पुलिस सिपाही पद की परीक्षा के अंतिम दिन शहर के एक केंद्र में सुबह के सत्र में दो युवकों द्वारा एक-दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने दोनों युवकों को काबू कर लिया है। जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों युवक चरखी दादरी जिले के नीमली गांव के बताए जा रहे हैं। जोकि दूसरे के स्थान पर रोल नंबर पर अपनी फोटो लगाकर परीक्षा देने की फिराक में थे। मगर परीक्षा सुपरिंटेंडेंट ने उन्हें परीक्षा शुरू होने से पहले ही पकड़ लिया। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा: मार्च महीने में होगी सीईटी परीक्षा, अभी तक साढ़े सात लाख अभ्यार्थियों ने किया आवेदन

हरियाणा में कॉमन इलेजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) परीक्षा मार्च 2022 में होने की संभावना है। यह परीक्षा हर साल आयोजित की जाएगी और पास करने पर तीन साल तक मान्यता रहेगी। परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्ट एजेंसी से करार हो चुका है। अब वह इसके लिए तैयारियां कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि अभी तक सीईटी के लिए कुल 7.50 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। जब परीक्षा होगी तो उससे कुछ दिन पहले भी पोर्टल को खोला जाएगा, ताकि कोई युवा आवेदन किए बगैर न रहे। उन्होंने कहा कि ग्रुप डी और सी के लिए पहले ही साक्षात्कार खत्म किए जा चुके हैं। यह परीक्षा पास करने वाले युवाओं को मैरिट के आधार पर नौकरी मिलेगी। पिछले कई माह से हरियाणा के लाखों युवाओं को इस परीक्षा का इंतजार है। लगातार सीईटी के पंजीकरण के लिए तिथियां बढ़ाई जा रही हैं। ...पढ़ें विस्तृत खबर

सोनीपत: कुंडली बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल बुजुर्ग बाबा की मौत

सोनीपत के कुंडली धरनास्थल पर टीडीआई के पास पंजाब के लुधियाना के किसानों की झोपड़ी में रह रहे बाबा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वे करीब छह माह से किसानों के साथ रह रहे थे। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। टीडीआई के पास रह रहे पंजाब के लुधियाना के गांव गुडे के किसानों की झोपड़ी में रह रहे बुजुर्ग बाबा का शव मंगलवार सुबह झोपड़ी के अंदर मिला। ...पढ़ें विस्तृत खबर


हरियाणा: जरूरतमंद व अंत्योदय परिवारों को कच्ची नौकरी में तरजीह, चहेतों को भर्ती नहीं कर सकेंगे अधिकारी और नेता

हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों की भर्ती के लिए योग्यता और मानदंड तय कर दिए हैं। साथ ही अलग-अलग श्रेणी के लिए अंक भी निर्धारित कर दिए हैं। इसके तहत नौकरियों में सक्षम, जरूरतमंद युवाओं, अंत्योदय परिवारों और उनको तरजीह दी जाएगी जिनके परिवारों में कोई नौकरी में नहीं है। हरियाणा राज्य कौशल रोजगार निगम को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इस व्यवस्था के बाद प्रदेश में अनुबंध के आधार पर की जाने वाली भर्ती में अधिकारी और नेता मनमर्जी से अपने चहेतों को नहीं लगा सकेंगे। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed