फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 18 December 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: हिसार में युवक का मिला शव, गुरनाम सिंह चढूनी ने बनाई नई पार्टी

Sat, 18 Dec 2021 05:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 18 Dec 2021 05:46 PM IST
सार

हिसार के गांव सातरोड खास में शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतक 38 वर्षीय गणेश शुक्रवार सुबह काम के लिए घर से निकला था और रात को भी घर नहीं लौटा था।

विज्ञापन
Haryana Top News 18 December 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत से पांच दिन से लापता 14 वर्षीय किशोर जम्मू कश्मीर में मिला। गुरुवार देर रात यह सूचना मिलने पर परिजन उसे लेने रवाना हो गए। शुक्रवार सुबह वह जम्मू-कश्मीर पहुंचे और बेटे से मिले। किशोर के पिता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर धर्मशाला के कुछ लोगों को बेटा मिला। इसके बाद उन्होंने कॉल कर उन्हें सूचना दी। शुक्रवार देर रात तक परिजन बेटे को लेकर घर पहुंचेंगे। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन


सियासत: किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने बनाई संयुक्त संघर्ष पार्टी, पंजाब विधानसभा चुनाव में ठाेकेंगे ताल

भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर दी है। चंडीगढ़ में शनिवार को उन्होंने इसका एलान किया। पार्टी का नाम संयुक्त संघर्ष पार्टी रखा गया। अब चढ़ूनी इसके बैनर तले पंजाब विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में चढ़ूनी ने पदाधिकारियों की घोषणा भी की। वे समाज के गरीब तबके के लिए काम करेंगे। उनका मुख्य मकसद नशाखोरी को खत्म करना होगा। जाति-धर्म की राजनीति नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति प्रदूषित हो गई है। इसे बदलने की जरूरत है। पूंजीवाद को बढ़ावा देने वाले नीति निर्माताओं, पूंजीपतियों के पक्ष में नीतियां बनाई जा रही हैं। आम आदमी, गरीबों के लिए कुछ नहीं किया गया। इसलिए, हम अपनी नई पार्टी, संयुक्त संघर्ष पार्टी लांच कर रहे हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


हिसार: घर से काम के लिए निकला था युवक, गली में पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका

हिसार के गांव सातरोड खास में शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतक 38 वर्षीय गणेश शुक्रवार सुबह काम के लिए घर से निकला था और रात को भी घर नहीं लौटा था। उसका शव घर से करीब 300 मीटर दूर गली में पड़ा हुआ मिला। वारदात स्थल पर खून नहीं मिलने पर हत्या कहीं और किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है।पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत: गन्ने की 80 लाख क्विंटल पैदावार होने की उम्मीद, पुरानी मिल की क्षमता महज 30 लाख, नई जल्द शुरू करने की मांग

पानीपत के गांव डाहर में बन रही नई शुगर मिल की आस में जिले के के किसानों ने अबकी जमकर पसीना बहाया। करीब 80 लाख क्विंटल पैदावार होने की उम्मीद जताई जा रही है वहीं शुगर मिल की क्षमता महज 30 लाख क्विंटल है। ऐसे में बंपर फसल उनके लिए परेशानी का सबब बनेगी क्योंकि उन्हें गन्ना बेचने के लिए मजबूरन दूसरे राज्यों की रुख करना पड़ेगा। पढ़ें विस्तृत खबर...

करनाल: 50 वर्ष बाद मेजर, कमांडर और कर्नल बन चुके दोस्त मिलकर साझा करेंगे यादें, सैनिक स्कूल में पूर्व छात्र सम्मेलन कल

करनाल स्थित सैनिक स्कूल कुंजपुरा से पढ़े ऐसे विद्यार्थी जो आज भारतीय सेना में मेजर, कमांडर, कर्नल और जनरल सहित अन्य ऊच्च पदों पर पहुंच चुके हैं, वे 50 वर्ष बाद अपने दोस्तों से मिलेंगे और उस समय की यादों को ताजा करेंगे। सैनिक स्कूल के पूर्व छात्रों की एसोसिएशन द कुंजियंस ने उन्हें मिलने का यह मौका दिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...


हरियाणा विधानसभा: अभय चौटाला के बहस करने पर स्पीकर को आया गुस्सा, बोले- घर में चलेगी आपकी धक्केशाही

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन का माहौल तल्ख रहा। विपक्ष के विधायकों की अनेक बार स्पीकर से तीखी बहस हुई। इनेलो विधायक अभय चौटाला के बार-बार बहस करने पर स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता को गुस्सा आ गया। उन्हें स्टाफ ने शांत कराया। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed