{"_id":"61bda54e7892f35fd57c1a4e","slug":"dead-body-of-man-found-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: घर से काम के लिए निकला था युवक, गली में पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: घर से काम के लिए निकला था युवक, गली में पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका
Sat, 18 Dec 2021 02:40 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 18 Dec 2021 02:40 PM IST
सार
मृतक गणेश के भांजे संजय ने बताया कि उसकी नानी संतोष और उसका मामा गणेश सातरोड खास गांव में रहते हैं। उसका मामा गणेश अविवाहित था और मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के गांव सातरोड खास में शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतक 38 वर्षीय गणेश शुक्रवार सुबह काम के लिए घर से निकला था और रात को भी घर नहीं लौटा था। उसका शव घर से करीब 300 मीटर दूर गली में पड़ा हुआ मिला। वारदात स्थल पर खून नहीं मिलने पर हत्या कहीं और किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
मृतक गणेश के भांजे संजय ने बताया कि उसकी नानी संतोष और उसका मामा गणेश सातरोड खास गांव में रहते हैं। उसका मामा गणेश अविवाहित था और मजदूरी का काम करता था। उसके नाना मोहनलाल की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। उसका मामा गणेश शुक्रवार सुबह मजदूरी के लिए गया था लेकिन रात को वापस घर पर नहीं लौटा। उसके फोन पर संपर्क किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। सुबह उनके पड़ोसियों ने आकर सूचना दी कि गणेश का शव गली में पड़ा हुआ है। मौके पर जाकर देखा तो उसके गणेश का पूरा शव कीचड़ में सना हुआ था। आशंका है कि गणेश की किसी दूसरी जगह पर हत्या करके शव को गली में फेंका गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन