हरियाणा की बड़ी खबरें: प्रदूषण में प्रदेश सबसे आगे-जींद की हवा सबसे ज्यादा खराब, भिवानी के सूई गांव पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बेटियों को दिया सम्मान
हरियाणा देश का सबसे प्रदूषित राज्य बन गया है। यहां के जींद जिले की हवा सबसे अधिक खराब है। लगातार एक्यूआई बढ़ने से सांस लेने में लोगों को दिक्कत आ रही है। वहीं, भिवानी के सूई गांव में बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे। उन्होंने बेटियों को सम्मान देते हुए हरियाणा के होनहार खिलाड़ियों को याद किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। अब किशोरी ने परिजनों को बताया तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ पड़ोस के युवक ने एक माह पहले दुष्कर्म किया था। आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि उसने वीडियो बना लिया है। अगर वह किसी को बताएगी तो उसे वायरल कर देगा, जिससे किशोरी डर गई थी। अब किशोरी गुमसुम रहने लगी तो परिजनों ने उससे पूछताछ की, जिस पर उसने दुष्कर्म के बारे में बताया। उसने तीन अन्य युवकों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य की संलिप्तता की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें अन्य खबरें...
हरियाणा की हवा फिर खराब: देश का सबसे प्रदूषित राज्य बना, जींद प्रदूषण में देशभर में सबसे अव्वल
हरियाणा की हवा एक बार फिर से खराब हो गई है। यह मंगलवार को देश का सर्वाधिक प्रदूषित राज्य रहा। इतना ही नहीं, देश के सबसे प्रदूषित शहरों में जींद पहले व मानेसर दूसरे स्थान पर रहा। दोनों स्थानों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) क्रमश: 428 और 410 रहा। उधर, 403 एक्यूआई के साथ दिल्ली तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर 141 शहरों की ‘अति गंभीर’ और ‘गंभीर’ श्रेणी की सूची में हरियाणा के 17 शहर शामिल रहे। इनमें से जींद और मानेसर की हवा ‘अति गंभीर’ और 15 शहरों की हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में रही। ...पढ़ें विस्तृत खबर
President RamNath Kovind At Bhiwani: भिवानी के सूई गांव पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, हरियाणा की बेटियों को दिया सम्मान
हरियाणा के भिवानी जिले के सूई गांव में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद बुधवार को पहुंचे। यहां उनका हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कृषि मंत्री जेपी दलाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, सांसद धर्मबीर सिंह और उद्योगपति कृष्ण जिंदल ने स्वागत किया। 14 साल छह माह बाद दूसरी बार किसी राष्ट्रपति का आगमन जिले में हुआ। गांव सूई में कोविंद के दौरे को लेकर उत्सुकता बनी थी। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में हरियाणा की बेटियों का सम्मान कर लोगों से अपील की कि वे बेटियों को बेटों से कम न मानें। उन्होंने इस दौरान कल्पना चावला, बबिता फौगाट, सुषमा स्वराज का नाम भी लिया। उन्होंने कहा कि बेटियां हरियाणा का नाम रोशन कर रही हैं। ...पढ़ें विस्तृत खबर
पानीपत: बेटा बात-बात पर करता था बहस, तैश में आकर सौतेले पिता ने कर दिया मर्डर
पानीपत के समालखा में छोटी दिवाली पर घर से लापता किशोर की हत्या उसके सौतेले पिता ने ही कर दी थी। बेटे की बहस करने की आदत से परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। उसे बाइक पर बैठाकर पत्थरगढ़ गांव की ओर ले गया और यमुना के किनारे एक ईख के खेत में गमछे से गला घोंटकर उसकी जान ले ली। इसके बाद बचने के लिए थाने में बेटे की गुमशुदगी की तहरीर दी। लेकिन पुलिस की छानबीन में 13 दिन बाद मामले की असलियत सामने आ गई। खटीक बस्ती स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी डालचंद उर्फ घनश्याम ने गत चार नवंबर को पुलिस से शिकायत की थी कि उसका 15 वर्षीय बेटा आदित्य छोटी दिवाली की सुबह 11 बजे से घर से लापता है।...पढ़ें विस्तृत खबर
हरियाणा: किसानों को जल्द मिलेंगे 16 हजार नलकूप कनेक्शन, विशेष टीमों को कनेक्शन जारी करने का जिम्मा
हरियाणा सरकार ने कृषि नलकूप कनेक्शनों के लंबित बैकलॉग को पूरा करने के लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किया है। हर सप्ताह डिविजन और सर्कलवाइज इनकी समीक्षा की जाएगी। 8 से 10 विशेष टीमों को तुरंत 2 से 3 हजार कनेक्शन जारी करने का जिम्मा सौंपने की तैयारी है। पहले 16 हजार लंबित कृषि नलकूप कनेक्शन जारी किए जाएंगे। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने बताया कि 30 जून 2022 तक 40 हजार कनेक्शन जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पिछले वर्ष प्रदेश सरकार ने बिजली दरों में 37 पैसे प्रति यूनिट की कटौती की थी। अनुमान है कि इस बार बिजली कंपनियों को 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लाभ होगा। ...पढ़ें विस्तृत खबर
हरियाणा: कैदियों को मिलेंगी उच्च स्तरीय हेल्थ सुविधाएं, अंबाला-रोहतक और गुरुग्राम में विकसित हो रहा स्वास्थ्य ढांचा
हरियाणा की जेलों में कैदियों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। प्रदेश सरकार जेलों में अच्छा इलाज मुहैया कराने के लिए चिकित्सा ढांचा तैयार कर रही है। सामान्य रोगियों का उपचार जेलों के भीतर ही होगा। प्रथम चरण में अंबाला, रोहतक और गुरुग्राम की जेलों से इसकी शुरुआत की जा रही है। जेल वार्डन के खाली पदों को जल्दी भरा जाएगा। जेल मंत्री रणजीत सिंह ने बताया कि विभाग में सुधार किए जाएंगे। इसके लिए 44 विषयों की एक विस्तृत योजना पर कार्य किया जा रहा है। ...पढ़ें विस्तृत खबर