फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 14 July 2021

हरियाणा: प्रदेश में एक और प्लांट लगाएगी मारुति और एक करोड़ हरियाणवियों को लगा टीका... पढ़ें पांच बड़ी खबरें 

Wed, 14 Jul 2021 05:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 14 Jul 2021 05:38 PM IST
सार

हरियाणा में लंबे समय बाद मानसून सक्रिय हुआ। करनाल में मंगलवार को 190 एमएम रिकॉर्ड बारिश हुई। वहां 30 साल का रिकॉर्ड टूट गया। झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली। यमुनानगर में 70 एमएम बारिश हुई।

विज्ञापन
Haryana Top News 14 July 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मारुति-सुजुकी हरियाणा में एक और बड़ा प्लांट स्थापित करना चाहती है। इसके लिए कंपनी ने प्रदेश सरकार से सोनीपत जिले के खरखौदा में 900 एकड़ से ज्यादा जमीन मांगी है। हरियाणा के दिव्यांगजन अब राज्य पुनर्वास, प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (सिरतार) रोहतक में निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


हरियाणा: नए राज्यपाल के सामने कई चुनौतियां, किसान आंदोलन के बीच सभी पक्षों से बिठाना पड़ेगा सामंजस्य
हरियाणा के नए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की नियुक्ति बेहद अहम समय में हुई है। प्रदेश लंबे समय से किसान आंदोलन से जूझ रहा है। किसानों और गठबंधन सरकार के बीच टकराव चरम पर है। एसवाईएल, नशाखोरी, नशा तस्करी, बढ़ते अपराध और विपक्ष के पक्षपात के आरोप उनके सामने बड़ी चुनौती हैं।  
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर...

अच्छी खबर: हरियाणा में एक और प्लांट लगाएगी मारुति, सरकार से खरखौदा में मांगी 900 एकड़ जमीन
मारुति-सुजुकी हरियाणा में एक और बड़ा प्लांट स्थापित करना चाहती है। इसके लिए कंपनी ने प्रदेश सरकार से सोनीपत जिले के खरखौदा में 900 एकड़ से ज्यादा जमीन मांगी है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को जेजेपी प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर...

Haryana Monsoon Update: करनाल में 190 एमएम बारिश, 30 साल का रिकॉर्ड टूटा, किसानों के चेहरे खिले
हरियाणा में लंबे समय बाद मानसून सक्रिय हुआ। करनाल में मंगलवार को 190 एमएम रिकॉर्ड बारिश हुई। वहां 30 साल का रिकॉर्ड टूट गया। झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली। यमुनानगर में 70 एमएम बारिश हुई।
पढ़ें विस्तृत खबर...


180 दिन में एक करोड़ हरियाणवियों को लगा कोरोना का टीका, इस माह 25 लाख का लक्ष्य
180 दिनों में हरियाणा के एक करोड़, 56 हजार से अधिक लोगों ने कोरोनारोधी टीकाकरण करवा सुरक्षा घेरा अपना लिया है। 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में औसतन प्रतिदिन 55,887 लोगों को टीका लगाया गया, तब जाकर ये लक्ष्य हासिल हुआ है। अभी 18 साल से ऊपर के 80 लाख लोगों को वैक्सीन का इंतजार है।  
पढ़ें विस्तृत खबर...

बड़ा फैसला: हरियाणा के इस जिले में दिव्यांगों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा, अब नहीं देनी पड़ेगी कोई फीस
हरियाणा के दिव्यांगजन अब राज्य पुनर्वास, प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (सिरतार) रोहतक में निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। संस्थान में लंबे समय से विद्यार्थियों से वसूल किया जा रहा पंजीकरण शुल्क, मासिक शुल्क व हॉस्टल फीस अब नहीं लिया जाएगा। सरकार ने इसे पूरी तरह से माफ कर दिया है। 
पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed