हरियाणा की बड़ी खबरें: एसवाईएल का मुद्दा हल करने के लिए खाप चलाएंगी विशेष अभियान और चिकित्सकों की हड़ताल स्थगित
हरियाणा में हर बार विधानसभा चुनाव के प्रमुख मुद्दे का हल अब प्रदेश की खाप और पंजाब के पंथ निकालेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और जल्द ही प्रदेश से खाप नेता पंजाब रवानगी करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार की महिला से दुष्कर्म के आरोप में फंसे जजपा नेता रमेश गोदारा की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं। अब उसके दो दोस्त भी संदेह के घेरे में आ गए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रमेश गोदारा ने उसके साथ चंडीगढ़ में हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी के घर और हिसार में प्रोफेसर के घर पर भी दुष्कर्म किया था। पुलिस इस मामले में पीड़िता के बयान दर्ज कर रमेश के दोनों दोस्तों को पूछताछ के लिए बुलाएगी। साथ ही पुलिस ने पीड़िता को भी चंडीगढ़ बुलाया है। रविवार को पीड़िता को साथ ले जाकर एमएलए हॉस्टल में मौका मुआयना किया जाएगा। एसपी सिटी केतन बंसल ने बताया कि हिसार महिला थाने से इस केस के असल दस्तावेज अभी मिले नहीं हैं। दस्तावेज मंगवाए गए हैं। अन्य खबरें पढ़ें...
एसवाईएल मुद्दा: अब हरियाणा की खाप और पंजाब के पंथ मिलकर निकालेंगे हल, सांगवान खाप के प्रधान चलाएंगे विशेष अभियान
हरियाणा में हर बार विधानसभा चुनाव के प्रमुख मुद्दे का हल अब प्रदेश की खाप और पंजाब के पंथ निकालेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और जल्द ही प्रदेश से खाप नेता पंजाब रवानगी करेंगे। इस अभियान की शुरुआत भिवानी के कितलाना से ही दो जनवरी को की जाएगी। खाप नेताओं की अध्यक्षता सांगवान खाप-40 के प्रधान और चरखी दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान करेंगे। पढ़ें विस्तृत खबर...
हिसार: पीएम नरेंद्र मोदी के स्पेशल प्रोटेक्शन गार्ड के खिलाफ उसकी पत्नी ने दर्ज करवाया मारपीट का केस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्पेशल प्रोटेक्शन गार्ड हिसार के लाडवा निवासी संजय के खिलाफ उसकी पत्नी सीमा ने मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत सीमा ने हिसार के आजाद नगर थाने में दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका पति सीआरपीएफ में नौकरी करता है और फिलहाल पीएम मोदी के स्पेशल प्रोटेक्शन गार्ड के तौर पर नियुक्त है।पढ़ें विस्तृत खबर...
जन्मदिन के दिन सैनिक की मौत: सुबह मुबारकबाद देने के लिए उठे बच्चे, मिली यह दुखद खबर, औरंगाबाद में थे तैनात
औरंगाबाद में भारतीय तोपखाना में सूबेदार के पद पर तैनात करनाल के गांव सांभली के ऋषिपाल-47 की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। यह दुखद घटना उस दिन हुई, जिस दिन उनका जन्मदिन था। इसकी सूचना मिलने पर परिजनों और गांव में मातम छा गया। महाराष्ट्र से जवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वायुयान से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली लाया गया।पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा: चिकित्सकों की हड़ताल 31 दिसंबर तक स्थगित, स्वास्थ्य मंत्री विज के साथ हुई बैठक में माने डॉक्टर
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ अंबाला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में चिकित्सकों की बैठक हुई। इस बैठक के में चिकित्सकों ने हड़ताल को 31 दिसंबर तक स्थगित कर दिया है। चिकित्सकों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होने का अंदेशा था, जिससे रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता था। पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा परिवहन विभाग का फैसला: किसान आंदोलन के कारण बढ़ा वॉल्वो बस का किराया नहीं होगा कम
किसान आंदोलन के कारण चंडीगढ़-दिल्ली-गुरुग्राम रूट पर 100-100 रुपये बढ़ाया गया रोडवेज वॉल्वो का किराया कम नहीं होगा। परिवहन विभाग ने इससे साफ इनकार दिया है। बेशक, बसें खाली दौड़ती रहें। पढ़ें विस्तृत खबर...