फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Doctors strike in Haryana postponed till December 31

हरियाणा: चिकित्सकों की हड़ताल 31 दिसंबर तक स्थगित, स्वास्थ्य मंत्री विज के साथ हुई बैठक में माने डॉक्टर

Sun, 12 Dec 2021 03:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 12 Dec 2021 03:13 PM IST
सार

13 दिसंबर से हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया था।

विज्ञापन
Doctors strike in Haryana postponed till December 31
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएस) के आह्वान पर 13 दिसंबर को सरकारी अस्पतालों में होने वाली डॉक्टरों की हड़ताल स्थगित कर दी गई है। डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के  आश्वासन के बाद हड़ताल को 31 दिसंबर तक टालने का निर्णय लिया गया। नव वर्ष में एसोसिएशन के पदाधिकारी बैठक कर अगली रणनीति का फैसला करेंगे।

विज्ञापन


एचसीएमएस की ओर से एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक,  डॉक्टरों की ओर से स्पेशलिस्ट के खाली पद भरने और पोस्ट ग्रेजुएशन पॉलिसी में संशोधन की मांग की जा रही है।  इसे लेकर 13 दिसंबर को हड़ताल की चेतावनी दी गई थी। मांगें न मानने पर 14 दिसंबर से बेमियादी आंदोलन का एलान भी किया गया था।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के साथ वार्ता के बाद जब डॉक्टर आंदोलन वापस लेने को तैयार नहीं हुए तो रविवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया था। अंबाला कैंट के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में एसोसिएशन पदाधिकारियों ने अपनी मांगें रखीं, साथ ही चंडीगढ़ में बैठक के दौरान एसीएस के रवैये की शिकायत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए मुख्यमंत्री से वार्ता कर हर संभव सहायता और समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद डॉक्टरों के प्रतिनिधि मंडल ने हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया। बैठक में हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के राज्य प्रधान डाॅ. जसबीर सिंह परमार, स्वास्थ्य निदेशक डॉ. वीना सिंह आदि मौजूद रहे।यूनियन नेताओं ने बताया कि प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों के 2 हजार पद मंजूर हैं, जिनमें से 1300 पद खाली पड़े हैं। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सकों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed