फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Khap of Haryana will work with Punjab to solve SYL issue

एसवाईएल मुद्दा: अब हरियाणा की खाप और पंजाब के पंथ मिलकर निकालेंगे हल, सांगवान खाप के प्रधान चलाएंगे विशेष अभियान

Sun, 12 Dec 2021 05:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह आदेश चौधरी, भिवानी, संवाद न्यूज एजेंसी (हरियाणा)
आदेश चौधरी, भिवानी, संवाद न्यूज एजेंसी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 12 Dec 2021 05:15 PM IST
सार

खाप संगठनों की किसान आंदोलन के दौरान भी सिख जत्थेदारों से एसवाईएल मुद्दे पर चर्चा हो चुकी है। खाप पदाधिकारी जल्द पंजाब के दौरे पर निकलेंगे।

विज्ञापन
Khap of Haryana  will work with Punjab to solve SYL issue
सांगवान खाप-40 के प्रधान और चरखी दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में हर बार विधानसभा चुनाव के प्रमुख मुद्दे का हल अब प्रदेश की खाप और पंजाब के पंथ निकालेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और जल्द ही प्रदेश से खाप नेता पंजाब रवानगी करेंगे। इस अभियान की शुरुआत भिवानी के कितलाना से ही दो जनवरी को की जाएगी। खाप नेताओं की अध्यक्षता सांगवान खाप-40 के प्रधान और चरखी दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान करेंगे। 

विज्ञापन


जब से प्रदेश बना है तब से एलवाईएल के पानी का इंतजार लोग कर रहे हैं। इसके पानी से प्रदेश के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ जैसे क्षेत्र में भी पानी पहुंचेगा, जहां नहरी पानी की किल्लत है। वहीं भिवानी जैसे जिले में भी टेल तक पानी पहुंच सकेगा। यही कारण है कि यह मुद्दा हर बार चुनाव में सबसे अहम होता है। मगर हर बार यह मुद्दा बस चुनाव तक ही टिक पाता है, उसके बाद इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। मगर अब प्रदेश की खापों ने इस मुद्दे का समाधान निकालने का बीड़ा उठाया है। 
विज्ञापन


सांगवान खाप-40 के प्रधान सोमबीर सांगवान ने बताया कि जिस तरह से प्रदेश में खापों का विशेष महत्व है और उनके फैसलों को सरकार भी मानने को मजबूर हो जाती हैं, उसकी प्रकार पंजाब में पंथों का महत्व है। वहां पंथों में जत्थेदार होते हैं। उन्हीं से मुलाकात कर इस मामले का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में जल्द ही खापों के एक शिष्टमंडल का गठन किया जाएगा। यह शिष्टमंडल पूरे प्रदेश में संवाद स्थापित करने के साथ-साथ पंजाब जाएगा। वहां पंथों के जत्थेदारों के साथ संपर्क साधा जाएगा। दोनों तरफ से एकजुटता कर सरकार पर एसवाईएल मामले का समाधान करने के लिए दबाव बनाया जाएगा। 

कितलाना आएंगे मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक

एसवाईएल मुद्दे को लेकर भिवानी के कितलाना में दो जनवरी को बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेशभर से खाप प्रतिनिधि, बड़े संत महात्मा और पंजाब के पंथों से जत्थेदार शामिल होंगे। इस आयोजन में दूसरे समाजों के गण्यमान्य लोगों को भी शामिल किया जाएगा। 

सरकार के बसकी नहीं सै, यो रोला भी हाम सुल्टावांगे

सांगवान खाप-40 के प्रधान एवं चरखी दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने ठेठ हरियाणवी लहजे में बोलते हुए कहा कि किसान आंदोलन कै बीच मैं एसवाईएल का मुद्दा ठाके सरकार ने दिवाली पै होली के गीत गाण का काम करया था। इब आंदोलन निपट ग्या। म्हारी मांग पूरी होगी। ईब एसवाईएल नै देखांगे। एसवाईएल का पाणी ल्याणा सरकार कै बसकी नहीं सै, यो रोला भी हाम ए सुल्टावांगे। उनका कहना था कि किसान आंदोलन के दौरान इस बारे में भी पंजाब के जत्थेदारों से बात हुई थी। उन्होंने इस मामले में सकारात्मक सहयोग करने का वादा किया है।

किसानों के हित का कोई भी मुद्दा हुआ तो खाप उस पर काम करेंगी। आज मेरी उम्र भले ही 90 साल हो गई है, मगर मैं कहीं भी पीछे नहीं हटूंगा। बचे जीवन में किसान हित के लिए जितना कर सकूंगा, मैं करूंगा। एसवाईएल का पानी लाने का प्रयास भी खाप करेंगी। - मास्टर तारा चंद, कन्नी प्रधान, चरखी दादरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed