हरियाणा की बड़ी खबरें: सोनीपत में हत्यारोपियों पर एक लाख का इनाम घोषित, तत्कालीन बाढड़ा डीएसपी निलंबित
हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बाढड़ा कस्बे के तत्कालीन डीएसपी अनिल डूडी को गृह सचिव ने निलंबित कर दिया है। उनके निलंबन के आदेश गुरुवार को जारी हुए। आदेश अनुसार निलंबन अवधि के दौरान डीजीपी कार्यालय उनका मुख्यालय रहेगा। वहीं, सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर तीन कृषि कानून रद्द कराने व एमएसपी की मांग को लेकर जारी आंदोलन स्थल पर लोगों के जोड़ों का निशुल्क उपचार कर रहे बाबा गुरमीत मालजी की झोपड़ी में देर रात अचानक आग लग गई।
विस्तार
पद्मश्री वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान ने कैश अवॉर्ड में अनदेखी मामले को लेकर गुरुवार को पंचकूला में खेल निदेशक आईपीएस पंकज नैन से मुलाकात की। गूंगा पहलवान ने अपनी तमाम समस्याओं और मांगों को खेल महानिदेशक के समक्ष रखा। मिलने के बाद खेल महानिदेशक ने कहा कि वीरेंद्र पहलवान की समस्याओं को लेकर बातचीत सार्थक रही है, इनकी मांग है कि पैरा खिलाड़ियों की तर्ज पर उन्हें भी कैश अवॉर्ड दिया जाए। अन्य खबरें पढ़ें...
कार्रवाई: तत्कालीन बाढड़ा डीएसपी को गृह सचिव ने किया निलंबित, वायरल वीडियो में बोली थी ये बात
हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बाढड़ा कस्बे के तत्कालीन डीएसपी अनिल डूडी को गृह सचिव ने निलंबित कर दिया है। उनके निलंबन के आदेश गुरुवार को जारी हुए। आदेश अनुसार निलंबन अवधि के दौरान डीजीपी कार्यालय उनका मुख्यालय रहेगा। वहीं, जिला पुलिस के अधिकारीइस संबंध में कुछ बोलने से बच रहे हैं जबकि कयास लगाए जा रहे हैं कि गत अगस्त माह में एक आरटीआई कार्यकर्ता के साथ वायरल हुई उनकी वीडियो निलंबन का कारण है। वीडियो में डीएसपी आरटीआई कार्यकर्ता पर एससी-एसटी एक्ट लगाने केलिए एसपी का दबाव होने की बात कह रहे थे। पढ़ें विस्तृत खबर...
कार्रवाई: फरीदाबाद-पंचकूला नगर निगम के करोड़ों के घोटाले की जांच करेगी विजिलेंस
हरियाणा सरकार ने पंचकूला नगर निगम और फरीदाबाद नगर निगम में हुए करोड़ाें के घोटालों की जांच विजिलेंस से करवाने का निर्णय लिया है। सरकार का मानना है कि विजिलेंस इन मामलों में निष्पक्ष जांच करेगी। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विजिलेंस फरीदाबाद नगर निगम के लेखा विभाग के अधिकारियों द्वारा बिना काम के किए गए भुगतान की जांच करेगी। पढ़ें विस्तृत खबर...
अखाड़ा हत्याकांड: रेसलर व उसके भाई के हत्यारोपियों पर पुलिस ने एक लाख का इनाम किया घोषित
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव हलालपुर कुश्ती अकादमी में नेशनल स्तर की पहलवान व उसके भाई की हत्या करने के आरोपी अकादमी संचालक व अन्य की गिरफ्तारी पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। इससे पहले ग्रामीणों ने पंचायत कर इनाम घोषित करने व गिरफ्तारी की मांग की। पढ़ें विस्तृत खबर...
किसान आंदोलन: कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर झोपड़ी में लगी आग, नकदी, बाइक व सामान जला
हरियाणा के सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर तीन कृषि कानून रद्द कराने व एमएसपी की मांग को लेकर जारी आंदोलन स्थल पर लोगों के जोड़ों का निशुल्क उपचार कर रहे बाबा गुरमीत मालजी की झोपड़ी में देर रात अचानक आग लग गई। आग पर किसानों ने मशक्कत से काबू पाया। आग से बाइक, सामान व नकदी जल गई। पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा: पराली प्रबंधन पर 137 करोड़ खर्च फिर भी पिछले साल से ज्यादा जली
पराली प्रबंधन पर हरियाणा सरकार ने इस बार 137 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। इतनी बड़ी रकम इस प्रोजेक्ट पर फूंकने के बावजूद सरकार किसानों को पराली फूंकने से नहीं रोक पाई। प्रदेश के तीन जिले जींद, कैथल और पानीपत ऐसे हैं, जो देश में सर्वाधिक प्रदूषित जिलों में शामिल हैं। किसानों ने सरकार के प्रयासों को धता बताते हुए जमकर पराली जलाई। पढ़ें विस्तृत खबर...