{"_id":"618ce9cf5476921fec206369","slug":"dsp-anil-dudi-has-been-suspended-by-the-home-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: तत्कालीन बाढड़ा डीएसपी को गृह सचिव ने किया निलंबित, वायरल वीडियो में बोली थी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: तत्कालीन बाढड़ा डीएसपी को गृह सचिव ने किया निलंबित, वायरल वीडियो में बोली थी ये बात
Thu, 11 Nov 2021 03:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 11 Nov 2021 03:30 PM IST
सार
गत अगस्त माह में सोशल मीडिया पर डीएसपी की वीडियो वायरल हुई थी, वीडियो में एक मामले में एससी-एसटी एक्ट लगाने का कारण एसपी का दबाव बताया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बाढड़ा कस्बे के तत्कालीन डीएसपी अनिल डूडी को गृह सचिव ने निलंबित कर दिया है। उनके निलंबन के आदेश गुरुवार को जारी हुए। आदेश अनुसार निलंबन अवधि के दौरान डीजीपी कार्यालय उनका मुख्यालय रहेगा। वहीं, जिला पुलिस के अधिकारीइस संबंध में कुछ बोलने से बच रहे हैं जबकि कयास लगाए जा रहे हैं कि गत अगस्त माह में एक आरटीआई कार्यकर्ता के साथ वायरल हुई उनकी वीडियो निलंबन का कारण है। वीडियो में डीएसपी आरटीआई कार्यकर्ता पर एससी-एसटी एक्ट लगाने केलिए एसपी का दबाव होने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रोहतक एसटीएफ की गोली लगने से दादरी निवासी बिंदर की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल की गई थी। जिसमें पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए थे। इस मामले में तत्कालीन दादरी एसपी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने पर सिटी थाने में 22 अप्रैल को एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने राहुल नामक शख्स को और फिर आरटीआई कार्यकर्ता जितेंद्र जटासरा को गिरफ्तार किया था। 42 दिन बाद जितेंद्र जेल से बाहर आया था और उसके बाद उसने तत्कालीन बाढड़ा डीएसपी अनिल डूडी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : अखाड़ा हत्याकांड: रेसलर व उसके भाई के हत्यारोपियों पर पुलिस ने एक लाख का इनाम किया घोषित
13 मिनट 40 सैकेंड के वीडियो में एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने का कारण एसपी का दबाव बताया था। वहीं, दूसरी ओर वीडियो वायरल होने के बाद तत्कालीन एसपी विनोद कुमार ने इसकी जांच रिपोर्ट तैयार करवाकर मुख्यालय भिजवाई थी। कयास लगाए जा रहे हैं इसी आधार पर उनके निलंबन का आदेश जारी किया गया है।