फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top  News 10 June 2021

हरियाणा: किसान आंदोलन में युवती से दुष्कर्म का आरोपी काबू और 11 जून को आएगा 10वीं का परिणाम... पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें 

Thu, 10 Jun 2021 05:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 10 Jun 2021 05:16 PM IST
सार

एक गांव में 10 साल की बच्ची से गांव के ही छह आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वारदात में शामिल छह में से पांच आरोपी नाबालिग हैं। मामला रेवाड़ी जिले का है। वहीं हिसार में एक नशेड़ी ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Haryana Top  News 10 June 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए बॉर्डर पर बैठे किसानों के समर्थन में करनाल,अंबाला के बाद गुरुवार को पानीपत से पांच हजार से ज्यादा किसानों ने दिल्ली कूच किया। वहीं दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के धरने पर आई पश्चिम बंगाल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी को बुधवार को झज्जर की एसआईटी ने भिवानी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अनिल मलिक निवासी झोझूकलां के रूप में हुई है। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
विज्ञापन


हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड: 11 जून को घोषित होगा दसवीं का परिणाम, शिक्षा मंत्री ने  दी जानकारी 
हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की दसवीं कक्षा का परिणाम 11 जून को घोषित कर दिया जाएगा। 12वीं का परिणाम भी जल्द घोषित होगा।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान आंदोलन के दौरान टीकरी बॉर्डर पर बंगाली युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 
दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के धरने पर आई पश्चिम बंगाल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी को बुधवार को झज्जर की एसआईटी ने भिवानी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अनिल मलिक निवासी झोझूकलां के रूप में हुई है। एसआईटी ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ था। पुलिस की ये कार्रवाई गुपचुप तरीके से की गई, जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। 
पढ़ें पूरी खबर...

पानीपत से पांच हजार से ज्यादा किसानों ने किया दिल्ली कूच
लगातार छह महीने से कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए बॉर्डर पर बैठे किसानों के समर्थन में करनाल,अंबाला के बाद गुरुवार को पानीपत से पांच हजार से ज्यादा किसानों ने दिल्ली कूच किया। पानीपत टोल पर सुबह 9 बजे से ही किसानों का जमावड़ा शुरू हो गया था, सवा 11 बजे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी पानीपत टोल पहुंचे। 

पढ़ें पूरी खबर...

रेवाड़ी में 10 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाया, छह में से पांच आरोपी नाबालिग
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक गांव में 10 साल की बच्ची से गांव के ही छह आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिससे पीड़िता के परिजनों को वारदात की जानकारी मिली। वारदात में शामिल छह में से पांच आरोपी नाबालिग है।
पढ़ें पूरी खबर...

हिसार में आर्मी से सेवानिवृत्त पिता को बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला   
हरियाणा के हिसार की चौधरी कालोनी निवासी सेना से सेवानिवृत्त वजीर सिंह की उसके ही बेटे संदीप ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घर से दुर्गंध आने के बाद हत्या का पता लगा। हत्या दो-तीन पूर्व की गई है, जिसका पता बुधवार को लगा। सूचना मिलते ही डीआईजी बलवान सिंह राणा, डीएसपी नारायणचंद, सदर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed