फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HBSE 10th Result 2021: Result Of Class 10th Of Haryana School Education Board Will Declared On June 11

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड: 11 जून को घोषित होगा दसवीं का परिणाम, शिक्षा मंत्री ने  दी जानकारी 

Thu, 10 Jun 2021 02:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 10 Jun 2021 02:03 PM IST
सार

शिक्षामंत्री कंवरपाल ने कहा कि हालात सामान्य होने के बाद स्कूल खोलने पर विचार किया जाएगा
 

विज्ञापन
HBSE 10th Result 2021: Result Of Class 10th Of Haryana School Education Board Will Declared On June 11
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की दसवीं कक्षा का परिणाम 11 जून को घोषित कर दिया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने दी। उन्होंने बताया कि 12वीं का परिणाम भी जल्द घोषित होगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मौजूदा हालात में स्कूलों को खोलना जल्दबाजी होगी। अभी न तो बच्चे स्कूल आने के लिए और न ही अभिभावक उन्हें भेजने के लिए तैयार हैं। हालात सामान्य होने पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के चलते सीबीएसई की तर्ज पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा की परीक्षा रद्द किए जाने के बाद कॉलेजों में दाखिले को लेकर भी असमंजस की स्थिति बन गई है। प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी में यूजी प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया में बदलाव होगा। संभव है कि इस बार दाखिला प्रक्रिया दिसंबर तक चले। 
विज्ञापन



हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बच्चों की परीक्षा सीबीएसई के दूसरे ऑप्शन (ऑब्जेक्टिव) के अनुसार लेने का फैसला किया था। मगर अब सीबीएसई द्वारा 12वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दिए जाने के बाद हरियाणा बोर्ड ने भी 12वीं की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल नवंबर तक चले थे कॉलेजों में दाखिले
पिछले साल भी कॉलेजों में दाखिले कोरोना संक्रमण की पहली लहर के चलते नवंबर तक चले थे। दूसरी लहर और ज्यादा घातक होने के कारण यह काबू आने में ज्यादा समय लग रहा है। इसी के चलते 12वीं की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं। संभव है कि इस बार कॉलेजों में दाखिले दिसंबर तक किए जाएं। 


10 हजार बच्चे लेते हैं हर साल दाखिला
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के अंतर्गत भिवानी और चरखी दादरी जिले के लगभग 60 निजी और सरकारी कॉलेज आते हैं। इनमें हर वर्ष यूजी प्रथम वर्ष में लगभग 10 हजार बच्चे भाग लेते हैं। विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेज सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि सभी महाविद्यालय और विश्वविद्यालय उत्तर महानिदेशालय और यूजीसी के निर्देशों का पालन करते हैं। अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द ही इस बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed