फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused of Tikri Border Misdeed Case Anil Malik Arrested 

हरियाणा: किसान आंदोलन के दौरान टीकरी बॉर्डर पर बंगाली युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Jun 2021 08:55 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 10 Jun 2021 08:55 AM IST
सार

कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर टीकरी बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन में 30 अप्रैल को पश्चिम बंगाल की आंदोलनकारी 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई थी। 
 

विज्ञापन
Accused of Tikri Border Misdeed Case Anil Malik Arrested 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के धरने पर आई पश्चिम बंगाल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी को बुधवार को झज्जर की एसआईटी ने भिवानी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अनिल मलिक निवासी झोझूकलां के रूप में हुई है। एसआईटी ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ था। पुलिस की ये कार्रवाई गुपचुप तरीके से की गई, जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन

 
दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के धरने पर कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल की एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में झज्जर पुलिस की एक एसआईटी का गठन किया गया था। मामले की जांच एसआईटी ही कर रही है। पुलिस ने अनिल मलिक पर 25 हजार रुपये का इनाम रखते हुए अतिवांछित घोषित किया हुआ था। 
विज्ञापन



बुधवार को झज्जर एसआईटी की टीम ने भिवानी पहुंचकर आरोपी को एक ठिकाने से धर दबोचा। भिवानी पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि झज्जर एसआईटी की टीम ने बुधवार को भिवानी से झोझूकलां निवासी अनिल मलिक को गिरफ्तार किया है, जो किसान धरने पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 25 हजार का इनामी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर टीकरी बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन में 30 अप्रैल को पश्चिम बंगाल की आंदोलनकारी 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई थी। इसके बाद मृतका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई थी। बहादुरगढ़ पुलिस ने दो महिलाओं और चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। दुष्कर्म और वारदात की साजिश में शामिल होने के आरोप में युवती के पिता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना बहादुरगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई थी।


संयुक्त किसान मोर्चा को युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का पता 2 मई को ही चल गया था। उसके बावजूद भी पुलिस कार्रवाई करने की जगह किसान नेता बैठक करते रहे। जब युवती के पिता ने आगे आकर मामले में मुकदमा दर्ज कराया तो अब संयुक्त किसान मोर्चा को किरकिरी होने पर सफाई देनी पड़ी। जिसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा अपने साथ युवती के पिता को भी लेकर आया और उनको न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़े होने का दावा किया। किसान आंदोलन में शामिल होने आई बंगाल की युवती से टीकरी बॉर्डर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed