फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Son killed his father in Hisar of Haryana

बेटा ही निकला कातिल: हिसार में आर्मी से सेवानिवृत्त पिता को पीट-पीटकर मार डाला, दुर्गंध आने पर खुला राज

Thu, 10 Jun 2021 03:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Jun 2021 03:12 AM IST
सार

हरियाणा के हिसार में एक बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। घर से दुर्गंध आने के बाद वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी भतीजे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Son killed his father in Hisar of Haryana
मृतक वजीर सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के हिसार की चौधरी कालोनी निवासी सेना से सेवानिवृत्त वजीर सिंह की उसके ही बेटे संदीप ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घर से दुर्गंध आने के बाद हत्या का पता लगा। हत्या दो-तीन पूर्व की गई है, जिसका पता बुधवार को लगा। सूचना मिलते ही डीआईजी बलवान सिंह राणा, डीएसपी नारायणचंद, सदर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी हैं। वजीर सिंह की डंडों व ईंटों से पीट-पीटकर हत्या की गई है। शव घर में ही चारपाई पर मिला है। पुलिस ने मृतक वजीर सिंह के भाई जयपाल के बयान पर मृतक के बेटे संदीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


मृतक के भाई जयपाल ने बताया कि वे मूलरूप से गांव पुट्ठी सामण के रहने वाले हैं। चार भाइयों में सबसे बड़ा 68 वर्षीय वजीर सिंह हिसार कैंट में आर्मी में चतुर्थ श्रेणी कर्मी था। वह करीब सात-आठ वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुआ था। वजीर की पत्नी का कई वर्ष पहले देहांत हो चुका है। वजीर अपने बेटे संदीप के साथ सातरोड़ कलां में स्थित चौधरी कालोनी में रहता था। उसने दूसरे बेटे को आठ साल पहले ही बेदखल कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप ऑटो चलाता है। वह शराब का अधिक सेवन करता है। जिस कारण संदीप की पत्नी अपने बच्चों सहित मायके चली गई थी। जयपाल का आरोप है कि संदीप अक्सर वजीर सिंह के साथ झगड़ा करता था। जयपाल ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे उसे सूचना मिली कि वजीर के मकान से दुर्गंध आ रही है। जब वह मौके पर पहुंचा तो वजीर चारपाई पर मृत पड़ा था। उसके सिर से खून बह रहा था। 

जयपाल ने कहा कि उसने तसल्ली कर ली है कि वजीर की हत्या संदीप ने ही की है। मामले में पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी संदीप को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

दो से तीन दिन पुराना है शव
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना है। गुरुवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 

वारदात की सूचना मिलते ही डीआईजी बलवान राणा, डीएसपी नारायणचंद व सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी संदीप को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। - इंस्पेक्टर मंदीप, सदर थाना प्रभारी, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed