फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 09 January 2022

हरियाणा की बड़ी खबरें: भिवानी में सात साल के मासूम की गोली मारकर हत्या, नारनौल में साइबर ठग ने युवक के बैंक खाते में लगाई सेंध

Sun, 09 Jan 2022 06:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 09 Jan 2022 06:45 PM IST
सार

हरियाणा के नारनौल में बैंक खाते में पैसे डालने का झांसा देकर हुडा सेक्टर निवासी एक व्यक्ति के खाते से ठग ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नाम पर पैसे ठगने के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ठग सामने वाले को विश्वास में लेकर वारदात को अंजाम देते हैं।

विज्ञापन
Haryana Top News 09 January 2022
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नियम 134-ए के तहत विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित हुए 25 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक प्रदेश में महज 33.8 प्रतिशत विद्यार्थियों का ही दाखिला हुआ है। इसके अलावा 66.2 प्रतिशत विद्यार्थियों के अभिभावक स्कूलों के धक्के खाने को मजबूर हैं। उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। अब तक हुए दाखिलों में कुरुक्षेत्र जिला प्रदेश में नंबर-1 पर है। यहां सर्वाधिक 55.9 प्रतिशत दाखिले हुए हैं। वहीं जीटी बेल्ट में 17.3 प्रतिशत के साथ अंबाला और 13.7 फीसदी के साथ रेवाड़ी प्रदेश में सबसे फिसड्डी है। शिक्षामंत्री का जिला यमुनानगर 40.9 प्रतिशत दाखिले देकर प्रदेश में सातवें और सीएम सिटी करनाल महज 17.4 प्रतिशत दाखिलों के साथ 19वें पायदान पर है। अन्य खबरें पढ़ें...
विज्ञापन


भिवानी में सनसनीखेज वारदात: पिता ने की सात साल के इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या, खुद को भी मारी गोली

हरियाणा के भिवानी जिले के बहल थाना क्षेत्र के गांव हरियावास में रविवार दोपहर एक व्यक्ति ने अपने सात साल के इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटे की हत्या करने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि पिता हिसार के सपरा अस्पताल में गंभीर हालत में उपचाराधीन है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


नारनौल: बैंक खाते में पैसे डालने का झांसा देकर 50 हजार रुपये निकाले, बढ़ रहे इस तरीके से ठगी के मामले, बरतें यह सावधानी

हरियाणा के नारनौल में बैंक खाते में पैसे डालने का झांसा देकर हुडा सेक्टर निवासी एक व्यक्ति के खाते से ठग ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत महावीर चौकी पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल: शहर के बाजारों में बिकती हैं सड़कें... खरीदोगे क्या! 
हरियाणा के करनाल शहर के विभिन्न बाजारों में दुकानदारों की ओर से अपनी दुकानों के आगे की सड़क को निजी संपत्ति समझते हुए रेहड़ी-फड़ी वालों को किराये पर दिया जा रहा है। इसके एवज में उनसे किराये के रूप में हजारों रुपये वसूले जाते हैं। सड़क पर रेहड़ी-फड़ी लगने के कारण बाजारों की सड़कें संकरी हो जाती हैं और आमजन को जाम से परेशान होना पड़ता है। पढ़ें विस्तृत खबर... 

सुविधा: मुंबई की यात्रा का घटेगा समय, डीजल से इलेक्ट्रिक में तब्दील होगा चंडीगढ़-बांद्रा ट्रेन का इंजन, प्रदूषण भी होगा कम
चंडीगढ़-बांद्रा-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 22452/51 को डीजल से इलेक्ट्रिक इंजन में तब्दील करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के बरोदा हाउस नई दिल्ली मुख्यालय ने इस बाबत सूचना जारी कर दी है। चंडीगढ़ से अहमदाबाद तक यह गाड़ी डीजल इंजन से चलती है। पढ़ें विस्तृत खबर... 


हरियाणा: एचबीएसई ने सिक्किम, गंगटोक बोर्ड की समकक्ष मान्यता की रद्द, नकल की आशंका के चलते लिया फैसला

बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड स्किल एजुकेशन सिक्किम, गंगटोक ने अपने प्रचार के लिए प्रदेश में ही स्टडी सेंटर खोल डाले। इतना ही नहीं इन सेंटरों पर धड़ल्ले से नकल का खेल चल रहा है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद अब बोर्ड ने सिक्किम, गंगटोक बोर्ड की समकक्ष मान्यता रद्द कर दी है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed