फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 08 February 2022

हरियाणा की बड़ी खबरें: प्रदेश में दस फरवरी से खुलेंगे स्कूल, 21 आईएएस और तीन एचसीएस का तबादला

Tue, 08 Feb 2022 07:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Feb 2022 07:09 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 21 आईएएस व तीन एचसीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। सरकार ने गुरुग्राम, करनाल, रोहतक और नूंह के डीसी का भी तबादला कर दिया है।

विज्ञापन
Haryana Top News 08 February 2022
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में सिविल सचिवालय में हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया कि कैबिनेट में कुल 28 एजेंडे रखे गए थे।  हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 2 मार्च से शुरू करने का प्रस्ताव पास किया गया है। ये प्रस्ताव अब महामहिम राज्यपाल और विधानसभा स्पीकर को भेजा जाएगा।  इसके अलावा हरियाणा गैरकानूनी धर्मांतरण रोकथाम विधेयक 2022 को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अब विधेयक विधानसभा में पेश किया जाएगा। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन


हरियाणा: 10 फरवरी से पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे पहली से 9वीं तक के स्कूल, 10वीं से 12वीं तक पहले ही खुल चुके

कोरोना संक्रमण के मामले कम होने पर अब हरियाणा में फिर से स्कूल पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने पहली से 9वीं तक स्कूल खोलने के निर्देश दे दिए हैं। 10 फरवरी से प्रदेश में स्कूल खुलेंगे। वहीं 10वीं से 12वीं तक की कक्षाएं एक फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन


हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 आईएएस और तीन एचसीएस का तबादला, करनाल-रोहतक समेत इन जिलों के डीसी बदले

हरियाणा सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 21 आईएएस व तीन एचसीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। सरकार ने गुरुग्राम, करनाल, रोहतक और नूंह के डीसी का भी तबादला कर दिया है। रोहतक के मंडलायुक्त को भी बदला गया है। एसीएस, प्रधान सचिव व निदेशक स्तर पर भी विभागों में बड़ा फेरबदल किया गया है।  पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन


जींद: उचाना थाने में जांच के लिए बुलाए गए आरोपी पक्ष ने पुलिस के साथ की मारपीट, वर्दी फाड़ने का भी आरोप

हरियाणा के जींद जिले के उचाना थाना में मामले की जांच के लिए बुलाए गए एक पक्ष पर एएसआई ने मारपीट करने , वर्दी फाड़ने व जान से मारने का प्रयास करने का आरोप सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।पीड़ित एएसआई राममेहर ने बताया कि बैंक मैनेजर विजय ने 25 जनवरी को ऑनलाइन शिकायत देकर कुछ लोगों पर फोन पर अभद्रता करने के आरोप लगाए थे। पढ़ें विस्तृत खबर...


रेवाड़ी: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, चार लड़के व 10 लड़कियां हिरासत में

हरियाणा के रेवाड़ी शहर के धारूहेड़ा चुंगी स्थित दी रिलेक्स स्पा सेंटर में भी बॉडी मसाज की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा होने की पुलिस को सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित करके कार्रवाई की। जहां से मैनेजर समेत चार लड़के और 10 लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...



हरियाणा: 8वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए आठ फरवरी से ऑनलाइन होंगे पंजीकरण, स्थायी मान्यता प्राप्त स्कूल कर सकेंगे आवेदन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 8वीं की परीक्षा के लिए हरियाणा और सीबीएसई सहित अन्य बोर्डों से स्थायी मान्यता प्राप्त स्कूल और संस्कृत गुरुकुल आठ फरवरी से बच्चों के पंजीकरण करा सकेंगे। मंगलवार को बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा राजकीय व अराजकीय स्थायी/अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालय व संस्कृत गुरूकुल एवं हरियाणा राज्य में स्थित सीबीएसई/सीआईएससीई एवं अन्य बोर्ड से स्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालय शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के पंजीकरण आठ फरवरी से बोर्ड की वेबसाइट पर करा सकेंगे। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed