{"_id":"62024f5c0354c73d7052cffc","slug":"registration-will-be-online-for-8th-board-exam-in-haryana-from-february-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: 8वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए आठ फरवरी से ऑनलाइन होंगे पंजीकरण, स्थायी मान्यता प्राप्त स्कूल कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: 8वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए आठ फरवरी से ऑनलाइन होंगे पंजीकरण, स्थायी मान्यता प्राप्त स्कूल कर सकेंगे आवेदन
Tue, 08 Feb 2022 04:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 08 Feb 2022 04:39 PM IST
सार
हरियाणा और सीबीएसई सहित अन्य बोर्डों से स्थायी मान्यता वाले स्कूल कर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में विद्यार्थियों का आधार नंबर भी दर्ज कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आठवीं की परीक्षा के लिए हरियाणा और सीबीएसई सहित अन्य बोर्डों से स्थायी मान्यता प्राप्त स्कूल और संस्कृत गुरुकुल आठ फरवरी से बच्चों के पंजीकरण शुरू हो गए हैं। मंगलवार को बोर्ड अध्यक्ष प्रो जगबीर सिंह एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से राजकीय व अराजकीय स्थाई/अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालय व संस्कृत गुरुकुल एवं हरियाणा राज्य में स्थित सीबीएसई/सीआईएससीई एवं अन्य बोर्ड से स्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालय शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी के पंजीकरण आठ फरवी से बोर्ड की वेबसाइट सकेंगे।
विज्ञापन
इसके लिए बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटबीएसईएचडॉटओआरजीडॉटइन पर दिए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद 300 रुपये प्रति छात्र विलंब शुल्क के साथ 21 से 28 फरवरी तक आवेदन होंगे। विद्यालयों की ओर से पंजीकरण निर्धारित शुल्क के साथ एकमुश्त ऑनलाइन भरा जाएगा।
विज्ञापन
आठवीं के विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के दौरान विद्यार्थियों का आधार नंबर भी दर्ज कराना अनिवार्य होगा। इसी के साथ विद्यार्थी के पिता का आधार नंबर भी दर्ज होगा। यदि पिता का आधार नहीं है तो माता का आधार नंबर भरना होगा। स्कूल ड्रेस में बच्चे का नवीनतम फोटो भी लगेगा। ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान तकनीकी दिक्कत पर हेल्पलाइन नंबर 01664-254302, मोबाइल नंबर 9728666953 व 9896582271 एवं दूरभाष 01664-244171 से 176 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन