{"_id":"62025dfb8a03954e513e7310","slug":"policeman-beaten-up-in-uchana-police-station-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: उचाना थाने में जांच के लिए बुलाए गए आरोपी पक्ष ने पुलिस के साथ की मारपीट, वर्दी फाड़ने का भी आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद: उचाना थाने में जांच के लिए बुलाए गए आरोपी पक्ष ने पुलिस के साथ की मारपीट, वर्दी फाड़ने का भी आरोप
Tue, 08 Feb 2022 05:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 08 Feb 2022 05:41 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार बैंक मैनेजर के साथ अभद्रता के आरोप में थाने में बुलाए गए आरोपी ने ने कर्मचारी के साथ की मारपीट की व वर्दी फाड़ी।
विज्ञापन
पुलिस कर्मी के साथ की मारपीट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद जिले के उचाना थाना में मामले की जांच बुलाए एक पक्ष पर एएसआई ने मारपीट करने, वर्दी फाड़ने व जान से मारने का प्रयास करने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित एएसआई राममेहर ने बताया कि बैंक मैनेजर विजय ने 25 जनवरी को ऑनलाइन शिकायत देकर कुछ लोगों पर फोन पर अभद्रता करने के आरोप लगाए थे। इस मामले में दोनों पक्षों को जांच के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
एएसआई राममेहर के अनुसार मंगलवार को बैंक मैनेजर के परिवार में शादी होने के कारण वह पक्ष नहीं आया जबकि आरोपी पक्ष पंचायत लेकर थाने में पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने थाने में ही उनके साथ मारपीट की और वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
एएसआई राममेहर के अनुसार उनका गला भी घोंटा गया। इसके बाद उन्हें उचाना के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि अब वे मामले की शिकायत थाने में देंगे। वहीं उचाना थाना प्रभारी सोमवीर सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन