{"_id":"6202591592368b54211d83b1","slug":"prostitution-busted-under-the-guise-of-spa-center-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, चार लड़के व 10 लड़कियां हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेवाड़ी: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, चार लड़के व 10 लड़कियां हिरासत में
Tue, 08 Feb 2022 05:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 08 Feb 2022 05:20 PM IST
सार
मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों कितने लोग इस देह व्यापार के धंधे में शामिल थे, इसकी अभी जांच जारी है।
विज्ञापन
रेवाड़ी में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में रेवाड़ी पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का मंगलवार को भंडाफोड़ किया है। इस दौरान 10 महिलाओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
डीएसपी हंसराज ने बताया कि पुलिस को सूत्रों से सूचना मिली थी कि धारूहेड़ा चुंगी के नजदीक एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चलता है। सूचना के बाद महिला व शहर थाना पुलिस की टीमें गठित की गई। पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक को 1500 रुपये देकर कर धारूहेड़ा चुंगी स्थित स्पा सेंटर में भेजा गया। फर्जी ग्राहक का इशारा मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी।
विज्ञापन
पुलिस को स्पा सेंटर में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने मौके से दस महिलाओं समेत 14 लोगों को काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी देह व्यापार के धंधे में शामिल थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस टीमें जगन गेट चौकी पहुंची।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव खोरी निवासी सुनील कुमार, नेपाल निवासी अमित व प्रकाश व असम निवासी सहदुल अली के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने मौके से पेमेंट करने की एक पीओएस, एक रजिस्टर, दवाएं बरामद की है। मौके पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय हंसराज के साथ महिला थाना प्रभारी अनीता व शहर थाना प्रभारी संजय कुमार ने अपनी टीम के साथ रेड की। पुलिस ने बताया कि मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी पवन ने रेवाड़ी निवासी जसवंत से कमरा किराये पर ले रखा है। पवन ने खोरी निवासी सुनील को यह जगह स्पा सेंटर चलाने के लिए दी है। पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।
गैर कानूनी धंधे पर जारी रहेगी कार्रवाई
जिले में किसी भी तरह के गैर कानूनी धंधे को पनपने नहीं दिया जाएगा। पुलिस पूरी चौकसी के साथ मुस्तैद है। लगातार शराब बेचने, गांजा, सुल्फा, अवैध हथियार रखने वालों व देह व्यापार के धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। आगे भी इसी प्रकार अभियान जारी रहेगा। - राजेश कुमार, एसपी
पहले भी हो चुके है देह व्यापार के भांडाफोड़
शहर के लियो चौक के पास 17 जुलाई 2019 को पुलिस को सूचना मिली थी कि ए न्यू स्पा सेंटर पर देह व्यापार का धंधा होता है। एसपी ने तुरंत सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज विद्या सागर को कार्रवाई का आदेश दिया था। सीआईए इंचार्ज विद्या सागर ने अपनी टीम के साथ मिल कर स्पा सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान 6 लड़कियों के अलावा 8 लोग आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। दूसरा मामला 2 जुलाई 2018 को थाना धारूहेड़ा, सदर व बावल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया था। पुलिस टीमों ने धारूहेड़ा के सेक्टर-6 स्थित बेस्टैक मॉल व एक कोठी में रेड की। रेड के दौरान पुलिस ने चार युवतियों व दो युवकों को गिरफ्तार किया था।
मई 2018 में करीब 6 स्पा सेंटरों से कई युवकों को किया गया था गिरफ्तार
पुलिस ने मई 2018 में स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई की थी। मई में एसपी के आदेश पर रेवाड़ी व धारूहेड़ा में पुलिस ने 6 स्पा सेंटरों पर रेड कर दर्जनभर लोगों को गिरफ्तार किया था। स्पा सेंटर की आड़ में चलने वाले धंधों पर पुलिस की सख्ती के बाद धंधे में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।