फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 08 December 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: किसानों की सरकार के साथ बनी सहमति, सिरसा व जींद में जजपा का विरोध

Wed, 08 Dec 2021 08:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 08 Dec 2021 08:26 PM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत में कुंडली समेत अन्य बॉर्डर पर लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और सरकार के बीच जल्द समझौते की उम्मीद जगी है। संयुक्त किसान मोर्चा की सिंघु बॉर्डर पर कल दोपहर 12 बजे फिर से बैठक होगी।

विज्ञापन
Haryana Top News 08 December 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एनसीआर के बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए सोमवार रात को कोयला संचालित सभी उद्योगों को 12 दिसंबर तक बंद करने के निर्देश दे दिए हैं। आदेश के अनुसार सिर्फ पीएनजी आधारित उद्योग ही चलेंगे। सीपीसीबी के निर्देशों से खफा एनसीआर के उद्यमियों ने सोनीपत के मुरथल ब्लॉक में एक निजी होटल में मीटिंग की। इसमें एक्सपोर्टर, डायर्स व कंबल उद्यमी पहुंचे। उद्यमियों ने सीपीसीबी के निर्देशों का विरोध किया और सीपीसीबी से अपने निर्देश वापस लेने की अपील की। उद्यमियों ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ आंदोलन करने का फैसला किया है, लेकिन आंदोलन की तारीख पर अब भी मंथन चल रहा है। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


जजपा का विरोध: सिरसा में बाइक रैली को दिखाए काले झंडे, जींद में विधायक रामनिवास का विरोध

नरवाना से जजपा विधायक रामनिवास सुरजा खेड़ा मंगलवार शाम को हमीरगढ़ गांव में जजपा के तीसरे स्थापना दिवस पर होने वाली नौ दिसंबर को झज्जर रैली का न्यौता देने के लिए अपने कार्यकर्ता कुलदीप के घर गए थे। जहां पर ग्रामीणों ने विधायक राम निवास सुरजाखेड़ा का विरोध किया। विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


किसानों की सरकार से बनी सहमति: केंद्र से मिला नया प्रस्ताव, तुरंत प्रभाव से केस होंगे वापस कल घर वापसी संभव

हरियाणा के सोनीपत में कुंडली समेत अन्य बॉर्डर पर लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और सरकार के बीच जल्द समझौते की उम्मीद जगी है। संयुक्त किसान मोर्चा की सिंघु बॉर्डर पर कल दोपहर 12 बजे फिर से बैठक होगी। एसकेएम भारत सरकार से आज प्राप्त संशोधित प्रस्ताव पर सहमह है।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान आंदोलन: पंजाब से हुई शुरुआत, हरियाणा का मिला साथ, 377 दिन बॉर्डरों की घेराबंदी, सैकड़ों ने गंवाई जान
तीन कृषि कानूनों के विरोध में शुरू हुआ किसान आंदोलन अब भी जारी है। आज किसानों की अहम बैठक के बाद आंदोलन पर बड़ा फैसला हो सकता है। इतने लंबे चले आंदोलन में कई उतार चढ़ाव आए। कई बार आंदोलन कमजोर पड़ता दिखा तो इसके नेताओं ने फिर से आंदोलन को संभाला। जहां आंदोलन में युवाओं का जोश दिखाई दिया वहीं बुजुर्गों के फैसलों पर युवाओं का धैर्य भी आंदोलन को इतना लंबा चलाने में सहायक रहा। आंदोलन के नेताओं में मनमुटाव भी हुए लेकिन मोर्चा फिर भी डटा रहा। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 26 नवंबर 2020 से आंदोलन जारी है। दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन को आज 377 दिन हो आए हैं। इसमें 700 से ज्यादा किसानों ने अपनी जान गंवाई है। हालांकि अब आंदोलन समाधान की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। पढ़ें विस्तृत खबर...

‘धर्मराज’ के सिर सजा सुपवा के कुलपति का ताज: अभिनेता गजेंद्र चौहान को तीन साल तक के लिए मिली जिम्मेदारी
हरियाणा के रोहतक में पंडित लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (सुपवा) को महाभारत के धर्मराज युधिष्ठिर अभिनेता गजेंद्र चौहान के रूप में नया कुलपति मिल गया है। विवि के कुलाधिपति एवं राज्यपाल भंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें तीन साल तक के लिए कुलपति पद की जिम्मेदारी सौंपी है। पढ़ें विस्तृत खबर...


Helicopter Crash: घटना ने कुरेदे हरियाणा में हुए विमान हादसे के जख्म, 349 लोगों की हो गई थी मौत
तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में भारतीय वायुसेना के सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर में जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका सहित कुल 14 लोग सवार थे। इस हेलीकॉप्टर हादसे ने भारत के सबसे बड़े विमान हादसे का जख्म कुरेदा है। हरियाणा के चरखीदादरी में 25 साल पहले हुए हादसे में 349 लोगों की मौत हो गई थी। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed