फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers agreed to the proposal of the government

किसानों की सरकार से बनी सहमति: केंद्र से मिला नया प्रस्ताव, तुरंत प्रभाव से केस होंगे वापस कल घर वापसी संभव

Wed, 08 Dec 2021 03:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 08 Dec 2021 03:28 PM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को एक अहम बैठक की। जिसके बाद प्रेस वार्ता में एसकेएम ने बताया कि उन्हें केंद्र की ओर संसोधित ड्राफ्ट प्राप्त हुआ है। इसपर किसानों की सरकार के साथ सहमति बन गई है। अब किसानों को अधिकृत पत्र का इंतजार है, इसके बाद आंदोलन खत्म करने का फैसला लिया जा सकता है।

विज्ञापन
Farmers agreed to the proposal of the government
किसान बैठक लाइव - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में कुंडली समेत अन्य बॉर्डर पर लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और सरकार के बीच जल्द समझौते की उम्मीद जगी है। संयुक्त किसान मोर्चा की सिंघु बॉर्डर पर कल दोपहर 12 बजे फिर से बैठक होगी। एसकेएम भारत सरकार से आज प्राप्त संशोधित प्रस्ताव पर सहमह है। 

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत सरकार से एक संशोधित प्रस्ताव प्राप्त करने की पुष्टि की है और प्रेस नोट जारी कर बताया है कि प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए एसकेएम के भीतर एक आम सहमति बन गई है। अब, सरकार के लेटरहेड पर हस्ताक्षर किए गए औपचारिक पत्र की प्रतीक्षा है। एसकेएम कल दोपहर 12 बजे सिंघु मोर्चा पर फिर से बैठक करेगा और उसके बाद मोर्चों को हटाने के लिए औपचारिक फैसला करेगा। प्रेस नोट बलबीर सिंह राजेवाल, डॉ. दर्शन पाल, गुरनाम सिंह चढूनी, हन्नान मोल्ला, जगजीत सिंह डल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, शिवकुमार शर्मा, युद्धवीर सिंह, योगेंद्र यादव की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन


प्रेस वार्ता में गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि हम अभी ड्राफ्ट ओपन नहीं करेंगे। हमारी ड्राफ्ट पर सहमति बन गई है। लेकिन इसपर अभी सरकार के लेटर हेड व हस्ताक्षर की कमी है। सरकार को हम प्रस्ताव वापस भेजेंगे और सरकार इसे अधिकृत ड्राफ्ट भेजे। वो ड्राफ्ट आने के बाद दौबारा मीटिंग होगी। तब तक आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्धवीर सिंह ने कहा कि अब गेंद सरकार के पाले में है। संयुक्त किसान मोर्चा पूरी तरह से ड्राफ्ट पर सहमत है। सरकार से मुद्दों पर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि कल मीडिया के सामने ड्राफ्ट रखा जाएगा। अभी बिना साइन का एक पेपर है जिसपर प्रस्ताव आया है। सूत्रों के अनुसार सरकार की तरफ से भेजे ड्राफ्ट में तुरंत प्रभाव से केस वापस लेने की बात केंद्र की ओर से कही गई है। 
 

कल फिर बैठक रखी गई है, अभी आंदोलन को स्थगित करने का कोई फैसला नहीं किया गया है: गुरनाम सिंह चढूनी, संयुक्त किसान मोर्चा

सरकार मामले वापस लेने की समयसीमा तय करे : चढ़ूनी

दिल्ली में बैठक के बाद किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि किसानों का विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार हमारी सभी मांगों को स्वीकार नहीं कर लेती। अगर हम अपना विरोध वापस ले लेते हैं लेकिन वे मामले वापस नहीं लेते तो हमारे लिए समस्या हो जाएगी। सरकार को मामलों को वापस लेने की समयसीमा घोषित करनी चाहिए। 

लखीमपुर खीरी प्रकरण पर साधी चुप्पी, बोले-कल जवाब देंगे

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में एसकेएम ने लखीमपुर खीरी प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को रखा था, लेकिन बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान किसान कमेटी के सदस्यों ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली। उनका कहना है कि कल को इसका जवाब देंगे।



निर्णायक मोड़ पर पहुंचा किसान आंदोलन: योगेंद्र यादव
संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक से पहले किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहा किसान आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। यादव ने कहा कि हम इस ऐतिहासिक आंदोलन के निर्णायक मोड़ पर पहुंच गए हैं। 

मोर्चा उठाने के बारे में करना होगा फैसला, लगेंगे चार-पांच दिन
वरिष्ठ किसान नेता जोगिंदर सिंह ने बैठक से पहले कहा कि उगराहन ने कहा कि एसकेएम की पांच सदस्यीय समिति को आंदोलन को समाप्त करने के बारे में फैसला करना है और इस पर किसी भी निर्णय की घोषणा एसकेएम की बैठक के बाद की जाएगी। हमारे नेताओं को मोर्चा उठाने के बारे में फैसला करना होगा। अगर समाधान होता है तो कई किलोमीटर लंबा काफिला अचानक नहीं जा सकता, इसके लिए योजना बनानी पड़ेगी। इसमें चार-पांच दिन लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed