फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 04 January 2022

हरियाणा की बड़ी खबरें: प्रदेश की बेरोजगारी दर 34.1 प्रतिशत, हिसार में 15 से कम उम्र के खिलाड़ियों का महाबीर स्टेडियम में प्रवेश बंद

Tue, 04 Jan 2022 06:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 04 Jan 2022 06:33 PM IST
सार

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यों में बेरोजगारी दर सबसे अधिक हरियाणा में 34.1 प्रतिशत है। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सोमवार को भी कृषि विभाग में एडीओ और एसडीएओ के 526 पदों को ही वापस ले लिया।

विज्ञापन
Haryana Top News 04 January 2022
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के कारण चार से छह जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ का मौसम प्रभावित रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पांच जनवरी को चंडीगढ़ के साथ पंजाब व हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इसके लिए चेतावनी भी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार चार जनवरी को चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन

 

हिसार: 15 से कम उम्र के खिलाड़ियों का महाबीर स्टेडियम में प्रवेश बंद, 18 से अधिक वालों के जांचे जाएंगे टीकाकरण प्रमाणपत्र 

विज्ञापन

कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही खेल विभाग सतर्क हो गया है। हरियाणा के हिसार में खेल विभाग की ओर से 15 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों का महाबीर स्टेडियम में प्रवेश बंद कर दिया गया है। वहीं 15 से 18 साल के युवाओं को वैक्सीन लगवाने के लिए बोला गया है। 18 साल से ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों के वैक्सीन सर्टिफिकेट जांचे जाएंगे, उसके बाद ही उन्हें महाबीर स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बेरोजगारी में हरियाणा बना नंबर वन: प्रदेश की बेरोजगारी दर 34.1 प्रतिशत, भर्तियों को सिरे नहीं चढ़ा पा रहे आयोग

हरियाणा में एचपीएससी और एचएसएससी भर्तियों को सिरे नहीं चढ़ा पा रहे हैं। कोरोना के कारण काम-धंधे भी प्रभावित हैं। नतीजन, हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन बन गया है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यों में बेरोजगारी दर सबसे अधिक हरियाणा में 34.1 प्रतिशत है। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सोमवार को भी कृषि विभाग में एडीओ और एसडीएओ के 526 पदों को ही वापस ले लिया।  पढ़ें विस्तृत खबर...


 

माननीय की लेटलतीफी: भूख से परेशान हुए विद्यार्थी, 12 बजे बुलाया, दो बजे होना था टीकाकरण का शुभारंभ, 3.45 बजे पहुंचे सांसद

हरियाणा के यमुनानगर जिले में सोमवार से 15 से 18 आयु के किशोरों का टीकाकरण शुरू हुआ। इसके लिए शहर के मुकंद लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि सांसद रतन लाल कटारिया ने टीकाकरण का शुभारंभ किया, लेकिन निर्धारित समय दिन में दो बजे की जगह सांसद करीब पौने दो घंटे की देरी से पहुंचे, जबकि रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थियों को दो घंटे पहले ही बुलाया गया था। माननीय की लेटलतीफी के कारण देर से टीकाकरण शुरू हो सका, जबकि इससे पहले भूखे प्यासे कई बच्चे परेशान होकर लौट गए। पढ़ें विस्तृत खबर...
 

फतेहाबाद: डीसी ने बस में चढ़कर यात्रियों को कराया कोरोना गाइडलाइन का पालन, बाजारों में किया निरीक्षण

कोविड-19 के प्रोटोकॉल को हल्के में ले रहे लोगों को इसकी गंभीरता समझाने के लिए फतेहाबाद के डीसी प्रदीप कुमार मंगलवार को सड़कों पर उतरे। डीसी प्रशासनिक अमले के साथ सबसे पहले बस स्टैंड परिसर पहुंचे। यहां रोडवेज की बसों में चढ़कर सवारियों को मास्क लगाकर ही यात्रा करने के लिए कहा। उन्होंने कुछ लोगों के वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी जांचे। पढ़ें विस्तृत खबर...
 

रोहतक: अब कल से कोर्ट की तरफ होगी पार्किंग, खुलेंगी सोनीपत स्टैंड की दोनों लेन

रोहतक जिला कोर्ट परिसर की पार्किंग में बदलाव होगा। बुधवार से कोर्ट की तरफ डीसी आवास के साथ-साथ वाहन खड़े होंगे, जबकि लघु सचिवालय की तरफ सड़क मार्ग खुलेगा। जबकि सोनीपत स्टैंड से कोर्ट परिसर गोल चक्कर की तरफ आने वाले मार्ग की दोनों लेन वाहनों के आवागमन के लिए खुलेंगी। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed