फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 02 June 2021

हरियाणा: बबीता फौगाट ने आंदोलनकारी किसानों को बताया उपद्रवी और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द... पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें

Wed, 02 Jun 2021 05:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 02 Jun 2021 05:02 PM IST
सार

हरियाणा में किसानों और सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के बीच का विवाद बढ़ता जा रहा है। टोहाना में जजपा विधायक के खिलाफ किसानों ने प्रदर्शन किया, वहीं भाजपा नेत्री बबीता फौगाट ने उन पर हमला करने वालों पर निशाना साधा। 
 

विज्ञापन
Haryana Top News 02 June 2021
haryana - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। कोविड की स्थिति सामान्य होने पर विद्यार्थियों के पास परीक्षा देने का विकल्प मौजूद रहेगा। वहीं ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए अब प्रति मरीज दो इंजेक्शन की मंजूरी दी गई है।  पढ़ें प्रदेश की अन्य बड़ी खबरें...
विज्ञापन


हरियाणा: जजपा विधायक-किसानों के विवाद ने पकड़ा तूल, टोहाना में जुटे हजारों किसान  
टोहाना में  जजपा विधायक देवेंद्र सिंह बबली और किसानों के बीच हुए टकराव ने बुधवार को तूल पकड़ लिया है। विवाद के दूसरे दिन टोहाना के हिसार रोड स्थित टाउन पार्क के बाहर हजारों किसानों का जमावड़ा लग गया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भी पहुंचे।  
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...  

सोनीपत: हमला करने वालों पर फूटा बबीता फौगाट का गुस्सा, कहा-ये किसान नहीं, उपद्रवी हैं
भाजपा नेता बबीता फौगाट ने बुधवार को आंदोलनकारी किसानों पर निशाना साधा। फौगाट ने सोनीपत में कहा कि आंदोलनकारी खेत में काम करने वाले किसान नहीं हैं, ये केवल विपक्ष व फेसबुकिया लोगों का जमावड़ा है। फौगाट के अनुसार, ये वो लोग हैं जो कुछ सुनना नहीं चाहते, केवल उपद्रव करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...  
  
हरियाणा सरकार का फैसला: 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं की रद्द, छात्रों के पास होगा परीक्षा देने का विकल्प
सीबीएसई की तर्ज पर हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं। हालांकि, कोविड की स्थिति सामान्य होने पर विद्यार्थियों के पास परीक्षा देने का विकल्प मौजूद रहेगा। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मंगलवार देर शाम यह जानकारी दी। 

पढ़ें पूरी खबर...   

हरियाणा: ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए दो इंजेक्शन की ही अनुमति 
हरियाणा में ब्लैक फंगस के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जबकि इसके इलाज में प्रयोग होने वाले एंफोटेरेसिन बी इंजेक्शन की शुरू से ही कमी बनी हुई है। इसी के चलते प्रदेश की तकनीकी कमेटी ने अस्पताल में दाखिल प्रत्येक मरीज को 2 इंजेक्शन लगाने की अनुमति दी है।
पढ़ें पूरी खबर...  

मौसम का हाल: उत्तर हरियाणा और चंडीगढ़ में इस बार कम बारिश के संकेत 
पूरे देश में मानसून इस बार सामान्य रहने की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वजह से उत्तर व दक्षिण भारत में सामान्य बारिश होने का अनुमान है। वहीं मध्य भारत में बारिश सामान्य से अधिक रहेगी जबकि पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों में बारिश सामान्य से थोड़ी कम रह सकती है। 
पढ़ें पूरी खबर...  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed