मौसम का हाल: उत्तर हरियाणा और चंडीगढ़ में इस बार कम बारिश के संकेत, देशभर में सामान्य रहेगा मानसून
चंडीगढ़ और उत्तर हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर जिलों में इस बार कम बारिश की संभावना है। वैसे चंडीगढ़ में आमतौर पर 600 से 900 मिलीमीटर बारिश की संभावना होती है। जून के आखिरी सप्ताह में मानसून के चंडीगढ़ आने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरे देश में मानसून इस बार सामान्य रहने की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वजह से उत्तर व दक्षिण भारत में सामान्य बारिश होने का अनुमान है। वहीं मध्य भारत में बारिश सामान्य से अधिक रहेगी जबकि पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों में बारिश सामान्य से थोड़ी कम रह सकती है।
मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिमी भारत में अच्छी बारिश के संकेत दिए हैं लेकिन उत्तर हरियाणा के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इनमें अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर व चंडीगढ़ भी आता है। हालांकि यह अभी सिर्फ संकेत हैं। इस बारे में पुख्ता नहीं कहा जा सकता।
आमतौर पर चंडीगढ़ में मानसून सीजन में 600 से 900 मिलीमीटर बारिश होने के आसार होते हैं। साल 2013-14 में काफी सूखा रहा तो साल 2017 व 18 में अच्छी बारिश हुई थी। चंडीगढ़ मौसम विभाग का कहना है कि चंडीगढ़ में मानसून सीजन कैसा रहेगा, इस बारे में अभी पुख्ता जानकारी नहीं दी जा सकती है लेकिन जो संकेत मिल रहे हैं, उसके मुताबिक उत्तर हरियाणा व उससे सटे इलाकों में मानसून सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।
चंडीगढ़ में मानसून जून के आखिरी सप्ताह में आने की संभावना है। मंगलवार को भी ट्राइसिटी में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। बीते 24 घंटे में करीब 18 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले तीन दिन तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच रहने वाला है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री के बीच रहेगा।
मानसून में किस साल कितनी बारिश
- साल बारिश
- 2020 920 एमएम
- 2019 697.4 एमएम
- 2018 993.3 एमएम
- 2017 752.8 एमएम