फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Number of Injection given to Black Fungus Patients set to two in Haryana

हरियाणा: ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए दो इंजेक्शन की ही अनुमति, जरूरत 4 से 6 रोजाना की

Wed, 02 Jun 2021 01:48 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 02 Jun 2021 01:48 AM IST
सार

हरियाणा में जब से ब्लैक फंगस के केस आए हैं, तभी से इंजेक्शन एंफोटेरेसिन बी की किल्लत है। इस इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से एक प्रदेशस्तरीय कमेटी का गठन किया है। यह मरीजों का प्रोफार्मा देखने के बाद यह तय करती है कि मरीज को इंजेक्शन की जरूरत है या नहीं।
 

विज्ञापन
Number of Injection given to Black Fungus Patients set to two in Haryana
हरियाणा में ब्लैक फंगस का इंजेक्शन। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा में ब्लैक फंगस के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जबकि इसके इलाज में प्रयोग होने वाले एंफोटेरेसिन बी इंजेक्शन की शुरू से ही कमी बनी हुई है। इसी के चलते प्रदेश की तकनीकी कमेटी ने अस्पताल में दाखिल प्रत्येक मरीज को 2 इंजेक्शन लगाने की अनुमति दी है।

विज्ञापन


हालांकि, फंगस के मरीजों को वजन के अनुसार, रोजाना से 4 से 6 इंजेक्शन की जरूरत होती है। लेकिन मरीजों को पूरे इंजेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं और फंगस तेजी से हमला कर रहा है। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों की चिंता बढ़ गई है कि दो इंजेक्शन से कैसे फंगस रुकेगा।
विज्ञापन



प्रदेश में जब से ब्लैक फंगस के केस आए हैं, तभी से इंजेक्शन एंफोटेरेसिन बी की किल्लत है। इस इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से एक प्रदेशस्तरीय कमेटी का गठन किया है। यह मरीजों का प्रोफार्मा देखने के बाद यह तय करती है कि मरीज को इंजेक्शन की जरूरत है या नहीं। कमेटी की सिफारिश के बाद ही मरीज को इंजेक्शन मिलता है। 31 मई को कमेटी की ओर से प्रत्येक मरीज को 2 इंजेक्शन लगाने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अटके हैं ऑपरेशन, दाखिले के तीन दिन बाद मिला इंजेक्शन

इंजेक्शन की कमी के कारण ब्लैक फंगस के मरीजों के ऑपरेशन अटके हुए हैं। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज हिसार, पीजीआई रोहतक, मेडिकल कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों में मरीजों की संख्या के मुताबिक इंजेक्शन नहीं हैं। पिहोवा निवासी सुभाष ने बताया कि उसकी पत्नी को ब्लैक फंगस है। उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। पहले दिन सैंपल लिया और अगले दिन रिपोर्ट आई। इसके बाद प्रफोर्मा भरकर कमेटी को भेजा तो तीसरे दिन उसे इंजेक्शन मिला। वहीं, रोहतक निवासी कर्ण सिंह ने बताया कि दो से तीन दिन बाद इंजेक्शन मिल रहा है।

वैक्सीनेशन भी घटा 
कोरोना के केस कम होने लगे हैं, वहीं प्रदेश में कोरोनारोधी इंजेक्शन लगाने की गति में भी कमी आई है। हरियाणा में अब तक 57 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। पिछले 10 दिनों से औसतन रोजाना 50 हजार के करीब लोगों को टीका लगाया जा रहा है, जबकि इससे पहले प्रतिदिन एक लाख से अधिक का टीकाकरण किया जा रहा था।

दो हजार एंफोटेरेसिन बी इंजेक्शन और मिले
प्रदेश को 2 हजार एंफोटेरेसिन बी इंजेक्शन और मिल गए हैं, जबकि विभाग के पास पहले से ही 1200 इंजेक्शन का स्टॉक है। इसके अलावा, सरकार की ओर से पांच हजार इंजेक्शन और खरीदने के लिए आर्डर दिया जा चुका है। 18 मई से लेकर 31 मई तक विभिन्न सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों को 3493 इंजेक्शन भेजे जा चुके हैं। इनमें सरकारी कॉलेजों को 1685 और निजी कॉलेजों और अस्पतालों को 1806 इंजेक्शन भेजे गए हैं। मरीजों की संख्या के मुकाबले ये इंजेक्शन कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed