फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 01 December 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: भिवानी में सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, प्रदेश में मास्क नहीं पहनने वालों का कटेगा चालान

Wed, 01 Dec 2021 05:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Dec 2021 05:21 PM IST
सार

भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर गांव तिगड़ाना और धनाना के बीच बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में मां बेटे की मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई और ममेरी बहन को गंभीर चोटें आई। वहीं कोरोना के नए वैरिएंट (ओमिक्रॉन) को लेकर हरियाणा सरकार सतर्क हो गई है। सभी स्कूल, उद्योग, व्यवसाय परिसर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड इत्यादि जहां भीड़ होने की संभावना है, वहां सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों के चालान किए जाएं।

विज्ञापन
Haryana Top News 01 December 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) के एएसआई राजेश कुमार के प्रयासों और समर्पण भाव की सराहना करते हुए राष्ट्रीय स्तर के प्रकाशन द बेटर इंडिया ने एएसआई राजेश कुमार के प्रयासों को अपने नवीनतम प्रकाशन ‘बुक ऑफ होप‘ में प्रकाशित किया है। डीजीपी पीके अग्रवाल ने भी राजेश की सराहना की है। एएसआई राजेश ने पिछले पांच साल में दुनिया भर के 20 राज्यों और तीन देशों से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित 600 से अधिक लापता लोगों की खोज कर फिर से परिवारों से मिलवाया है, जो किसी न किसी कारण बिछुड़ गए थे। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन


जींद: ठेकेदार श्यामसुंदर की हत्या का मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पहलवान दिल्ली में काबू, पुलिस ने दो लाख का इनाम किया था घोषित

एक सप्ताह पहले हरियाणा के जींद जिले में ठेकेदार श्याम सुंदर की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पहलवान को पुलिस ने दिल्ली में काबू किया है। जींद पुलिस ने दिल्ली सीआईए की सहायता से आरोपी धर्मेंद्र पहलवान को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


भिवानी: सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, चचेरा भाई व ममेरी बहन घायल

हरियाणा के भिवानी जिले में भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर गांव तिगड़ाना और धनाना के बीच बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में मां बेटे की मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई और ममेरी बहन को गंभीर चोटें आई। गंभीर हालत में एक युवक को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया वहीं सड़क हादसे की जानकारी सदर पुलिस को दी। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


Farmer Protest: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आगमन पर किसानों ने की विरोध की तैयारी तो पुलिस मुस्तैद

एक साल से जारी किसान आंदोलन के दौरान भाजपा व जजपा नेताओं का विरोध जारी है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बुधवार को जींद में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने पहुंच रहे हैं। इसके चलते जहां किसानों ने विरोध के लिए तैयारी की है तो पुलिस भी व्यवस्था बनाने के लिए मुस्तैद है।अर्बन एस्टेट स्थित जजपा कार्यालय के बाहर सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पढ़ें विस्तृत खबर...

फतेहाबाद: पुलिस ने जलती चिता से निकाला युवती का शव, परिजनों पर आन के लिए हत्या का आरोप, केस दर्ज

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव धांगड में युवती की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने परिजनों पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि युवती द्वारा गांव के ही लड़के से प्रेम विवाह करने पर नाराज परिजनों ने उसकी हत्या कर दी और दाह संस्कार कर दिया। हत्या का युवती के पति को पता लगने पर उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दमकल कर्मियों को बुलाकर चिता की आग बुझाई और अधजले शव को कब्जे में ले लिया। पढ़ें विस्तृत खबर...


ओमिक्रॉन: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर हरियाणा सरकार सर्तक, मास्क नहीं पहनने वालों के होंगे चालान

दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट (ओमिक्रॉन) को लेकर हरियाणा सरकार सतर्क हो गई है। कोरोना को लेकर सरकार ने अब दोबारा से सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के सभी डीसी और एसपी को निर्देश जारी किए हैं कि वह अपने अपने जिलों में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराएं। साथ ही सभी स्कूल, उद्योग, व्यवसाय परिसर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड इत्यादि जहां भीड़ होने की संभावना है, वहां सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों के चालान किए जाएं। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed