फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers prepare to protest on the arrival of Deputy Chief Minister Dushyant Chautala

Farmer Protest: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आगमन पर किसानों ने की विरोध की तैयारी तो पुलिस मुस्तैद

Wed, 01 Dec 2021 03:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Dec 2021 03:10 PM IST
सार

Farmer Protest in Jind: हरियाणा के जींद जिले के जेजेपी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करने के लिए हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंच रहे हैं। किसान आंदोलन के दौरान जजपा व भाजपा नेताओं का विरोध लगातार जारी है, इसी को लेकर पुलिस मुस्तैद नजर आ रही है।

विज्ञापन
Farmers prepare to protest on the arrival of Deputy Chief Minister Dushyant Chautala
सुरक्षा का इंतजाम करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एक साल से जारी किसान आंदोलन के दौरान भाजपा व जजपा नेताओं का विरोध जारी है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बुधवार को जींद में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने पहुंच रहे हैं। इसके चलते जहां किसानों ने विरोध के लिए तैयारी की है तो पुलिस भी व्यवस्था बनाने के लिए मुस्तैद है।अर्बन एस्टेट स्थित जजपा कार्यालय के बाहर सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेें : जींद में सड़क दुर्घटना: पुराने बस स्टैंड गांधी चौक पर टकराई दो कार, दो की मौत
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे एसपी नरेंद्र बिजरानिया ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं जेजेपी कार्यालय के तीनों ओर पुलिस ने कड़ा सुरक्षा घेरा बनाया है। वहीं जेजेपी कार्यालय के पीछे ग्रीन बेल्ट पर कंटीली तार लगाकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेें : कैप्टन-भाजपा के बीच दूरियां खत्म: मनोहर लाल ने बताया भाजपा और अमरिंदर का एक ही लक्ष्य-कांग्रेस की हार

वहीं दुष्यंत चौटाला को अपने विधानसभा क्षेत्र उचाना कलां के दरोली खेड़ा गांव में शाम के समय शादी समारोह में शिरकत करने भी जाना है। इस पर किसानों ने विरोध का ऐलान किया है। इसको लेकर किसान बुधवार सुबह से ही दरोली खेड़ा गांव के पास जुटना शुरू हो गए। किसान नेता आजाद पालवां के अनुसार अभी तक आंदोलन चल रहा है और भाजपा व जजपा नेताओं का विरोध जारी रहेगा।

डीएसपी धर्मबीर खर्ब के अनुसार जींद में किसानों के विरोध की कोई सूचना नहीं है। इसके बावजूद प्रशासन अपने स्तर पर पूरी व्यवस्था बना रहा है। इसी के चलते कंटीली तार भी लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed