फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mother and son died in road accident in Bhiwani of Haryana

भिवानी: सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, चचेरा भाई व ममेरी बहन घायल

Wed, 01 Dec 2021 03:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Dec 2021 03:29 PM IST
सार

भिवानी में ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में कार ने सामने से आ रही बाइक को सीधी टक्कर मार दी। भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर तिगड़ाना और धनाना के बीच यह सड़क हादसा हुआ।

विज्ञापन
Mother and son died in road accident in Bhiwani of Haryana
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिले में भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर गांव तिगड़ाना और धनाना के बीच बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में मां बेटे की मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई और ममेरी बहन को गंभीर चोटें आई। गंभीर हालत में एक युवक को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया वहीं सड़क हादसे की जानकारी सदर पुलिस को दी। 

विज्ञापन


गांव तिगड़ाना निवासी 35 वर्षीय जोनी उर्फ मोहन अपनी 52 वर्षीय मां अनीता व 20 वर्षीय ममेरी बहन काजल और 24 वर्षीय चचेरे भाई आकाश के साथ बाइक पर बैठकर घर से खेत में जा रहा था। जब वह गांव तिगड़ाना से निकल धनाना से पहले पैट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो जींद की ओर से भिवानी की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : जींद: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आगमन पर किसानों ने की विरोध की तैयारी तो पुलिस मुस्तैद
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सड़क हादसे में बाइक पर सवार चारों को राहगीरों की मदद से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही चिकित्सकों ने मोहन व उसकी मां अनीता को मृत घोषित कर दिया। जबकि आकाश की गंभीर हालत होने के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। 

काजल व आकाश हैं अनाथ 
जोनी की ममेरी बहन काजल और चचेरा भाई आकाश अनाथ हैं। इन दोनों के ही माता पिता की पहले मौत हो चुकी है। अपने माता पिता की मौत के बाद दोनों ही जोनी के घर में रहते थे। जोनी खेतीबाड़ी कर अपना गुजर बसर करता था। उसके दो बच्चे हैं। उसकी चार साल की बेटी व दो साल का बेटा है। एक सड़क हादसे ने पूरे परिवार को बिखराव की स्थिति में ला दिया वहीं इस हादसे से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed