{"_id":"6694cae608d467dbac0458be","slug":"haryana-shops-closed-against-drugs-in-village-chautala-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गांव चौटाला में नशे के खिलाफ बंद करवाई दुकानें, पुलिस चौकी का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: गांव चौटाला में नशे के खिलाफ बंद करवाई दुकानें, पुलिस चौकी का घेराव किया
Mon, 15 Jul 2024 12:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 15 Jul 2024 12:38 PM IST
सार
नशे के खिलाफ गांव चौटाला में विरोध के लिए ग्रामीण लगातार एकत्रित हुए और चौटाला के बाजार को भी बंद करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
चौटाला गांव में नशे के खिलाफ एकजुट हुए लोग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के सिरसा क्षेत्र में नशा तस्करों पर लगाम न लगने से गुस्साए कई गांवों के ग्रामीणों ने सोमवार को चौटाला पुलिस चौकी का घेराव कर नारेबाजी की। व्यापारियों ने भी नशे के खिलाफ मुहिम का समर्थन करते हुए बाजार बंद रखे। चौकी घेराव के पहले से किए गए एलान के मद्देनजर एहतियात के तौर पर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार घंटे तक प्रदर्शन के बाद दोपहर में डबवाली एसपी दीप्ति गर्ग मौके पर पहुंची। उन्होंने आंदोलनरत ग्रामीणों के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर नशा तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
चौकी का घेराव करने से प्रदर्शनकारियों ने मुनादी करवाकर बाजार बंद करने की अपील की, जिसका सभी व्यापारियों ने समर्थन किया। ग्रामीणों से वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि नशे को लेकर पुलिस की कार्रवाई युद्ध स्तर पर चलेगी, लेकिन इसमें आमजन का सहयोग भी अपेक्षित है।
दोनों के सहयोग से नशा माफिया पर पुख्ता कार्रवाई की जा सकेगी। डबवाली क्षेत्र में नशे और इसकी वजह से बढ़ती आपराधिक घटनाओं से ग्रामीणों में रोष है। ऐसे में किसान नेता राकेश फागोडिया की अगुवाई में कई गांवों से ग्रामीण एकजुट होकर चौटाला पुलिस चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए।
ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में हेरोइन और मेडिकल नशा तेजी से फैल रहा है। नशे की चपेट में आकर युवा जान गंवा रहे हैं। स्कूलों और कॉलेजों के आसपास खुलेआम नशा बिकता है, लेकिन लगाम लगाने वाला कोई नहीं है। युवा नशे की पूर्ति के लिए चोरी, लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।