{"_id":"65ed7a9e46da08e5690071ad","slug":"haryana-kumari-selja-welcomed-brijendra-singh-joining-congress-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बृजेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने पर कुमारी सैलजा ने किया स्वागत, दुष्यंत चौटाला ने साधा निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: बृजेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने पर कुमारी सैलजा ने किया स्वागत, दुष्यंत चौटाला ने साधा निशान
Sun, 10 Mar 2024 02:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, हरियाणा
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, हरियाणा
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:47 PM IST
सार
दुष्यंत चौटाला ने भी फेसबुक पर पोस्ट कर बिना नाम लिए निशाना साधा है। बृजेन्द्र की कांग्रेस वापसी के बाद उनका पोस्ट आया है। दुष्यंत ने अब लिखा है कि दर-दर पे जाकर दुआ बदलते हैं। लोग खुद नहीं बदलते, खुदा बदलते हैं।
विज्ञापन
कुमारी सैलजा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुमारी सैलजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर सांसद बृजेंद्र सिंह का पार्टी में स्वागत किया है। लिखा कि वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे, भाजपा से हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह भाजपा को छोड़कर, हम सबकी प्रेरणा स्त्रोत सोनिया गांधी, हमारे शीर्ष नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी के विचारों में आस्था जताते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज का दिन मेरे लिए हर्ष से भरा हुआ है क्योंकि चौधरी बीरेंद्र सिंह के परिवार से हमारा रिश्ता पीढ़ियों का हैं वो आज फिर से कांग्रेस में वापसी कर रहे हैं। मैं बृजेंद्र सिंह का हार्दिक स्वागत करती हूं एवं आशा करती हूं कि जल्द ही चौधरी बीरेंद्र सिंह जी भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे एवं न्याय की लड़ाई में हमारा साथ निभाएंगे।
विज्ञापन