फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana: goods train derailed on rewari narnaul railway track

रेवाड़ी-नारनौल में हादसा: ट्रैक से उतरी मालगाड़ी, पटरी भी उखड़ गई, इस ट्रेन का रूट बदला

Fri, 19 Feb 2021 02:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 19 Feb 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
Haryana: goods train derailed on rewari narnaul railway track
हरियाणा के नारनौल में मालगाड़ी पटरी से उतरी। - फोटो : अमर उजाला

रेवाड़ी-फुलेरा रेलमार्ग पर एक मालगाड़ी बाछौद-मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। हादसे में रेल की पटरी उखड़ गई और करीब 50 कंटेनर लाइन के अगल-बगल बिखर गए। जयपुर से डीआरएम हादसा स्थल पर पहुंची। हादसे की जांच के लिए टीम बना दी गई है। इस रूट पर जन शताब्दी व चेतक एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदल दिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रेवाड़ी-फुलेरा रेलमार्ग पर काठूवास से मालगाड़ी (कंटेनर ट्रेन) करीब 90 कंटेनर लेकर सुबह रवाना हुई थी। रेलवे स्टेशन अटेली व मिर्जापुर बाछौद के मध्य (भीलवाड़ी गांव) किलोमीटर संख्या 42/4-5 पर डबल स्टेज गुड्स ट्रेन सुबह करीब पौने 11 बजे पटरी से उतर गई। मालगाड़ी में 45 प्लेटफार्म पर 90 कंटेनर रखे हुए थे। जिसमें से करीब 25 प्लेटफार्म पर रखे 50 कंटेनर गिर गए। 
विज्ञापन


हादसे से रेवाड़ी-फुलेरा रेलमार्ग पर यातायात का बाधित हो गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय रेलवे अधिकारी, पुलिस और बीडीपीओ मौके पर पहुंचे। टीम ने मौका मुआयना करने के बाद रेवाड़ी-फुलेरा रूट पर यातायात रोक दिया। इस चार यात्री ट्रेन और करीब 40 मालगाड़ी ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ा। शाम छह बजे जयपुर से डीआरएम मंजुशा जैन पहुंची और स्थित का जायजा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालगाड़ी के पटरी से उतरने की जांच के एक टीम कर रही है। जिससे पता चल सके कि मालगाड़ी कैसे पटरी से उतरी। दूसरी ओर रेलवे लाइन से कंटेनर हटाने के लिए जयपुर से क्रेन मंगवाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed