{"_id":"6189f15e38f25c2f0673c0ba","slug":"haryana-deputy-cm-dushyant-chautala-called-inld-leader-abhay-chautala-a-non-serious-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोले-अभय चौटाला गंभीर नेता नहीं, रणदीप सुरजेवाला को टैक्स का ज्ञान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोले-अभय चौटाला गंभीर नेता नहीं, रणदीप सुरजेवाला को टैक्स का ज्ञान नहीं
Tue, 09 Nov 2021 09:26 AM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Tue, 09 Nov 2021 09:26 AM IST
सार
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि अभय सिंह चौटाला गंभीर नेता नहीं हैं। ऐलनाबाद उपचुनाव में गठबंधन की जीत हुई है, जो लोग 30 हजार से जीत का दावा करते थे, वे 6700 पर सिमट गए। उन्होंने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बारे में कहा कि उन्हें टैक्स का कोई ज्ञान नहीं है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने इनेलो नेता अभय चौटाला को नॉन सीरियस नेता बताया है। उन्होंने कहा कि बार-बार इस्तीफे की बात करना यह दर्शाता है। क्योंकि चुनाव कोई खेल नहीं है। वहीं, रणदीप सुरजेवाला द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वैट कमी को लेकर उठाए गए सवाल पर दुष्यंत ने कहा कि सुरजेवाला ने मंत्री रहते हुए कभी आबकारी विभाग नहीं देखा, इसके कारण उन्हें वैट के नंबर का नहीं पता है। प्रदेश में वैट प्रतिशत पर चलता है। यहां डिप्टी सीएम पत्रकारों से रूबरू थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-डीएपी की किल्लत पर थम नहीं रहा किसानों का आक्रोश: अब सिरसा में लगाया पंजाब जाने वाले रास्ते पर जाम
विज्ञापन
अपने प्रदर्शन पर मंथन करे कांग्रेस
ऐलनाबाद उपचुनाव के बारे में चौटाला ने कहा कि गठबंधन ने अच्छा चुनाव लड़ा, ऐलनाबाद का चुनाव परिणाम बीजेपी-जेजेपी कार्यकर्ताओं के लिए एक जीत है। अभय चौटाला पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि 30 हजार वोट से बड़ी-बड़ी जीत का दावा करने वाले मात्र 6700 तक सीमित रहे। इनेलो का पहले के मुकाबले गढ़ कमजोर हुआ है। इस बार कुछ कसर रह गई, अगले चुनाव में इसे भी पूरा कर देंगे। कांग्रेस को लेकर चौटाला ने कहा कि पिछली बार कांग्रेस के वोट अच्छे थे, लेकिन इस बार उनका उम्मीदवार जमानत भी नहीं बचा पाया। इसलिए कांग्रेस को इस पर मंथन करना चाहिए।
विज्ञापन
गलत शब्दावली के कारण कई नेताओं के करियर हो गए खत्म
रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा के आंखें निकालने और हाथ काटने के बयान पर चौटाला ने कहा कि ये देखना होगा कि यह किस संदर्भ में कहा गया है। वैसे राजनेताओं को अपनी शब्दावली का चयन सोच-समझ कर करना चाहिए। विवादित बयान देने वाले कई नेताओं का प्रदेश ही नहीं, देश में करियर खत्म हो गया है।
ये भी पढ़ें-kisan andolan: किसान नेताओं ने दिल्ली-हरियाणा के कुंडली बॉर्डर पर बैठक बुलाई, आंदोलन पर बड़ा फैसला संभव
संगठन मजबूत करने को घर-घर जाएंगे जेजेपी कार्यकर्ता
सरकार के सात साल पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की तर्ज पर अब जेजेपी कार्यकर्ता भी गठबंधन के दो साल पूरे होने पर घर-घर जाकर दस्तक देंगे। इस दौरान संगठन में नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा, साथ ही सरकार की नीतियों का प्रचार किया जाएगा। इसके बाद 9 दिसंबर को जननायक जनता पार्टी अपना तीसरा स्थापना दिवस झज्जर में मनाएगी। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रेसवार्ता के दौरान चौटाला ने कहा कि गठबंधन सरकार ने दो साल में ऐतिहासिक फैसले किए हैं। इन फैसलों और कराए गए विकास कार्यों के दम पर कार्यकर्ता एक माह तक घर-घर पहुंचेंगे। इस दौरान संगठन को और मजबूती देने के लिए नए सदस्य जोड़े जाएंगे।