{"_id":"6521817f1c83cb95850db803","slug":"haryana-dc-and-sp-welcomed-neeraj-chopra-at-his-home-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: डीसी और एसपी पहुंचे नीरज चोपड़ा के घर, प्रशासन की ओर से किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: डीसी और एसपी पहुंचे नीरज चोपड़ा के घर, प्रशासन की ओर से किया स्वागत
Sat, 07 Oct 2023 09:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 07 Oct 2023 09:34 PM IST
सार
प्रशासन की ओर से बुके भेंट कर नीरज चोपड़ा को बधाइयां दी गई। उन्होंने कहा कि नीरज देश की शान है। देश को उनपर नाज है।
विज्ञापन
स्वागत करते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में एशियाई खेलों में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर घर लौटे नीरज चोपड़ा को बधाई देने के लिए शनिवार को डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत गांव खंडरा स्थित उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन
उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया और एसपी अजीत सिंह शेखावत ने जिला प्रशासन की ओर से पुष्प गुछ देकर नीरज का स्वागत किया और उन्हें बधाइयां दी। डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि नीरज हमारे पानीपत की ही नहीं पूरे देश की शान है और पूरे देश को नीरज चोपड़ा पर नाज है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले एथलेटिक्स में भारत का कोई भी मेडल नहीं आता था, अब नीरज से प्रेरणा पाकर दूसरे खिलाड़ी भी आगे बढ़ रहे हैं। यह हम सबके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भारत के दूसरे नंबर के जैवलिन थ्रो के खिलाड़ी ने भी मेडल प्राप्त किया है।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा ने जिस तरह से इतिहास रचा है उस पर हम सबको गर्व है। उन्होंने नए आयाम तो स्थापित किए ही हैं, साथ ही साथ उन्होंने लीक से हटकर नई लाइन खींची है, जिस पर आज का युवा चल रहा है और खेलों में अपना नाम आगे बढ़ा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि भारत को कई वर्ष बाद महान खिलाड़ी मिला है जो हमारे देश का नाम रोशन कर रहा है। उन्होंने नीरज के सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नीरज चोपड़ा पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरक हैं।