फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Illegal firecrackers worth crores seized in Hisar

दिवाली से पहले बड़ी कार्रवाई: हिसार में करोड़ों के अवैध पटाखे बरामद, प्लास्टिक फैक्ट्री में चल रहा था धंधा

Mon, 19 Oct 2026 07:00 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 19 Oct 2026 07:00 PM IST
सार

पुलिस ने हिसार में पटाखों की अवैध फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए तीन करोड़ के पटाखे बरामद किए हैं। प्लास्टिक फैक्ट्री में पटाखे बनाए जा रहे थे। 

विज्ञापन
Illegal firecrackers worth crores seized in Hisar
पटाखों के साथ गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार जिला पुलिस ने मल्लापुर से अस्रावां रोड स्थित एक फैक्ट्री में छापेमारी कर 633 पेटी करीब पांच हजार किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मौके से कपिल निवासी हिसार को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस परिसर में पटाखे बनाए जा रहे थे, वह प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री थी। आरोप है कि फैक्ट्री मालिक ने इस परिसर को पटाखे बनाने के लिए आरोपी को 80 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर दिया हुआ था। पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री में छापा मारा, जहां से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। 

विज्ञापन
Trending Videos

थाना आदमपुर में केस दर्ज
पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बनाने और उनका भंडारण करने के संबंध में थाना आदमपुर में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं, पटाखों के निर्माण, भंडारण और आपूर्ति से संबंधित जानकारी जुटाई जा सके। मामले में फैक्ट्री परिसर को किराये पर देने सहित अन्य तथ्यों की भी जांच की जाएगी।

एसपी हिसार की सख्त चेतावनी
पुलिस अधीक्षक हिसार ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से पटाखों का निर्माण, भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिना वैध अनुमति और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किए पटाखे बनाने या उनका भंडारण करने से आग लगने, विस्फोट होने तथा जान-माल के भारी नुकसान का गंभीर खतरा रहता है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed