फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Congress president claims, many MLAs are in contact with us

हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का दावा- कई सत्तारूढ़ विधायक हमारे संपर्क में, सीएम का पलटवार- जरा सावधान रहें 

Thu, 14 Jan 2021 11:21 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 14 Jan 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
Haryana Congress president claims, many MLAs are in contact with us
कुमारी सैलजा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने गुरुवार सुबह बड़ा दावा कर राजनीतिक पारा और चढ़ा दिया। सैलजा ने नई दिल्ली में कहा कि भाजपा, जजपा के विधायकों समेत कई निर्दलीय कांग्रेस के संपर्क में हैं। सत्तारूढ़ विधायकों में नए कृषि कानूनों को लेकर नाराजगी है। इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पलटवार करते हुए कहा कि यह उनको पता है या हमें पता है कि कितने लोग किसके संपर्क में हैं। जरा सावधान रहें, मेरा इतना ही कहना है।

विज्ञापन


सैलजा के मीडिया विभाग की तरफ से जारी वीडियो अनुसार सरकार में शामिल विधायक उनसे व कांग्रेस के अन्य विधायकों से बातचीत करते रहते हैं। बातचीत के दौरान उनका गुस्सा निकलकर सामने आता है। अनेक विधायक किसान आंदोलन के समर्थन में हैं लेकिन खुलकर कुछ नहीं बोल पा रहे। सैलजा ने कहा है कि वर्तमान गठबंधन सरकार जनता व विधायकों का भरोसा खो चुकी है। 
विज्ञापन


अगर हालात बने व जरूरत महसूस हुई तो सरकार बनाने के लिए कांग्रेस संविधान अनुसार कदम उठाएगी। सत्ता का खालीपन बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे, विधायकों की राय अनुसार आगे कदम बढ़ाएंगे। जजपा के साथ ही कई भाजपा विधायक चाहते हैं कि नए कृषि कानून रद्द होने चाहिए। किसान आंदोलन से उन्हें राजनीतिक तौर पर नुकसान हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कानूनों के अमल पर रोक तो लगा दी है लेकिन किसान इसे पर्याप्त नहीं मानते। जिससे आंदोलन और लंबा खिंचने के आसार हैं। सैलजा के दावे पर सीएम मनोहर लाल ने भी पलटवार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार बचाने के लिए ढूंढ रहा संकटमोचक : हुड्डा
भाजपा-जजपा गठबंधन में जिस तरह हलचल मची है, उससे साफ है कि सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। दोनों पार्टियां अब अपनी सरकार बचाने के लिए संकटमोचक ढूंढ रही हैं।


गठबंधन के नेताओं का सभी जगह विरोध हो रहा है। इन हालात को देखते हुए हमने बार-बार राज्यपाल से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। सत्र में कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी ताकि पता चल सके कि कौन सा विधायक सरकार के साथ खड़ा है और कौन सा किसानों के साथ। - भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व सीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed