{"_id":"addb810f923e578db07887b13ca2b64a","slug":"water-crisis-in-dlf","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएफ में अभी कुछ दिन और रहेगा पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएफ में अभी कुछ दिन और रहेगा पेयजल संकट
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 26 Oct 2013 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएलएफ फेज-वन के बी और ई-ब्लॉक के 600 घरों में करीब 12 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। पानी के लिए तरस रहे लोगों ने शनिवार को डीएलएफ अधिकारियों से मिलकर समस्या के समाधान की मांग रखी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने यह कहकर बेबसी जाहिर कर दी कि उन्हें पीछे से पानी कम मिल रहा है। ऐसे में सप्ताह से पहले पेयजल संकट हल होना मुमकिन नहीं होगा।
डीएलएफ आरडब्ल्यूए के प्रधान राकेश जैन ने बताया कि बी ब्लॉक के 350 और ई-ब्लॉक के 250 मकानों में दो हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। करीब 12 दिनों से इन दोनों ब्लॉक में पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
सप्ताह भर पहले जब संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया था, तो सप्ताह के भीतर समस्या का हल हो जाने का भरोसा दिलाया गया था। अब दोबारा से एक सप्ताह का समय मांगा गया है। उन्होंने कहा कि पेयजल किल्लत के चलते उन्हें टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
जब इस बारे में डीएलएफ फेज-वन के जनरल मैनेजर विकास यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पानी की सप्लाई सोनीपत नहर से हो रही है। वर्तमान में सोनीपत नहर की सफाई का काम चल रहा है, जिसकी वजह से सप्लाई घट गई है।