फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   two murders

छुट्टी मांगने पर हुए विवाद में दो की हत्या

Sat, 05 Oct 2013 06:58 PM IST
गुड़गांव
गुड़गांव Updated Sat, 05 Oct 2013 06:58 PM IST
विज्ञापन
two murders

उद्योग विहार स्थित एक बीपीओ कंपनी में छुट्टी मांगने को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार की रात दो लोगों की हत्या कर दी गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने घायल बीपीओ कर्मी के बयान पर टीम लीडर और उसके पांच अन्य साथियों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


उद्योग विहार फेस चार स्थित प्लॉट संख्या 94-95 में एक बीपीओ कंपनी है। पुलिस के अनुसार, इस कंपनी में कार्यरत सुनील कुमार की पत्नी की चार अक्तूबर को रेवाड़ी के सिविल अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। उसे बेटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सुनील ने टीम लीडर मुकेश विष्ट को फोन कर दो दिन की छुट्टी मांगी, लेकिन, उसे मना कर दिया गया। इस पर सुनील के मौसेरे भाई राम अवतार और टीम लीडर के बीच फोन पर कहासुनी हो गई।

बताते हैं कि टीम लीडर को सबक सिखाने के लिए राम अवतार की ऑल्टो कार में सुनील अपने तीन अन्य दोस्तों ताज नगर के देवेंद्र, गाड़ौली के संजय और ब्रह्मदत्त को लेकर शुक्रवार की रात उद्योग विहार पहुंच गया।

इस बीच टीम लीडर मुकेश कुमार, उसके सहयोगी राम किशन दत्त, उसके भाई, पास में पान का खोखा चलाने वाला पवन बंजारा और दो अन्य युवक पहले से ही चाकू आदि से लैस होकर कंपनी के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे।

बताया जाता है कि रेवाड़ी से सुनील के पहुंचते ही पहले तो दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई। उसके बाद झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि मुकेश और उसके साथियों ने चाकू और दूसरे धारदार हथियार से हमला कर राम अवतार और देवेंद्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया।


इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में सुनील और संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। ब्रह्मदत्त बाल-बाल बच गया। इस बारे में डीसीपी वेस्ट सुरेंद्र पाल ने उनके बीच छुट्टी के मसले पर विवाद होने की पुष्टि की है। उधर, इनमें से एक आरोपी पवन बंजारा को पुलिस ने शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed