फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   swimmer shivani will go to brazil

तैराक शिवानी ब्राजील में दिखाएगी प्रतिभा

Tue, 22 Oct 2013 07:53 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 22 Oct 2013 07:53 PM IST
विज्ञापन
swimmer shivani will go to brazil

साइबर सिटी की अंतरराष्ट्रीय जलपरी शिवानी कटारिया अब ब्राजील में अपनी प्रतिभा दिखाएगी। उसका चयन वर्ल्ड स्कूल स्वीमिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। चैंपियनशिप का आगाज 25 नवंबर से होगा। इंडियन स्कूल फेडरेशन ने पुणे में हुए ट्रायल के बाद शिवानी को ब्राजील का टिकट दिया है।

विज्ञापन


वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप में जाने के लिए देश भर से कई तैराकों की दावेदारी बन रही थी। उन्हें शॉर्ट लिस्ट करने के लिए पुणे के बालावाड़ी तरणताल में तीन दिन तक ट्रायल चला। इसमें शिवानी पहला स्थान प्राप्त कर देश के प्रतिनिधित्व के लिए चुनी गई।
विज्ञापन


ब्राजील में दुनिया भर के कई देशों के हजारों तैयार पहुंचेंगे। यह चैंपियनशिप 25 नवंबर से चार दिसंबर तक होगी। इसमें शिवानी कटारिया 50, 100 और 200 मीटर फ्री-स्टाइल इवेंट में हिस्सा लेगी। इस समय वह बंगलूरू में अभ्यास कर रही है। शिवानी का चयन अगस्त, 2014 में चीन के नानझिंग शहर में होने वाले यूथ ओलंपिक के लिए भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी के लिए कारोबार से बनाई दूरी
तैराक शिवानी कटारिया के पिता हरवीर कटारिया अपनी बेटी को बुलंदी पर देखना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अपने कारोबार तक से दूरी बना ली है। कई महीनों से वह बेटी के साथ बंगलूरू में हैं। हरवीर का कहना है कि हर महीने बेटी पर कम से कम एक लाख रुपये खर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेटी देश का नाम रोशन करे, इससे बढ़कर उनके लिए कुछ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed