फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   supervisor kidnapped

पैसे के लेनदेन में सुपरवाइजर का अपहरण

Mon, 21 Oct 2013 11:20 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 21 Oct 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
supervisor kidnapped

सेक्टर 10ए  थाना पुलिस ने क्षेत्र में स्थित सुप्रीम कंपनी के सुपरवाइजर के अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पैसे के लेनदेन को लेकर कंपनी के ही एक कर्मचारी ने अपने कुछ करीबियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपी और अपहृत सुपरवाइजर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन


मूल रूप से बिहार के पूर्णिया निवासी रेहान ने पुलिस को दी शिकायत में कंपनी कर्मचारी जनक सिंह पर अपने भाई के अपहरण का आरोप लगाया है। उसने कहा कि वह अपने भाई शमीम के साथ सुप्रीम कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन


रविवार को जब वे लोग बाहर गए थे, तो उनके साथ काम करने वाले उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी जनक सिंह ने अपने साथियों के साथ शमीम का अपहरण कर लिया। मामले के जांच अधिकारी कुंदनलाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 365 की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक की तफ्तीश में मामला पैसे के लेनदेन का है। दरअसल, शमीम के अंदर में 7-8 लोग काम करते हैं। शमीम ही उन्हें वेतन आदि का बंटवारा करता है। जनक सिंह भी उन्हीं में से एक है। तफ्तीश में यही बात सामने आई कि शमीम पिछले काफी समय से जनक को पूरा वेतन नहीं दे रहा था। इससे शमीम खासा नाराज था।

उसी के चलते जनक ने शमीम को अगवा कर लिया है। आरोपी के मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया है। उसके घर भी दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed