{"_id":"3c41b7c8a64126079afe6218a7bcae60","slug":"sadan-s-meeting-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदन की बैठक आज, हंगामे के आसार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदन की बैठक आज, हंगामे के आसार
Updated Sun, 10 Nov 2013 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम सदन की बैठक सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में होगी। बैठक के एजेंडे में 15 प्रस्ताव में एक भी नया प्रस्ताव नहीं। विकास कार्यों में देरी के मुद्दे पर पार्षदों की ओर से हंगामा किए जाने के आसार हैं।
विज्ञापन
करीब 96 दिन बाद सोमवार को सदन की बैठक होगी। बैठक में पार्षदों की ओर से अपने अपने इलाके की समस्याएं रखी जाएंगी। निगम मुख्यालय, निगम के फ्लाईओवर, अडंरपास सहित अन्य बड़ी परियोजनाओं में देरी पर अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
एजेंडे में शामिल किए गए सभी 15 प्रस्ताव पुराने हैं। इनको पहले भी कई बार बैठक में रखा जा चुका है। इसमें अधिकतर प्रस्ताव पर फैसला लेने के लिए समितियां बनाई गई हैं। रिपोर्ट नहीं आने पर इन प्रस्ताव पर फैसला नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
मेयर विमल यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से करीब दो माह पहले 45 कॉलोनियाें में मूलभूत सुविधाएं देने का एलान किया गया था। इस पर अब तक किसी तरह का काम शुरू नहीं किया गया। इस मामले में अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। इसके अलावा शहर में लगातार बढ रही गदंगी पर अधिकारियों की ओर से प्रयास नहीं किया जा रहा है।
स्ट्रीट लाइट व पेयजल की आपूर्ति भी सही नहीं है। सड़कों के नामकरण का प्रस्ताव इस बार भी सदन की बैठक में रखा जाएगा। इसमें 22 सड़कों का नामकरण किया जाना है। इसमें स्वतंत्रता सेनानी दया किशन कटारिया, अशोक शर्मा मार्ग, लाल बहादुर शास्त्री, सर छोटू राम जगरूप सिंह मार्ग, अरविंदो मार्ग सहित अन्य नाम शामिल हैं। सदन की बैठक सुबह 11 बजे सभागार में होगी। इसकी अध्यक्षता मेयर विमल यादव करेंगे।