फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   farmers got 44 crores compensation

किसानों को मिला 44 करोड़ का मुआवजा

Tue, 05 Nov 2013 07:38 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 05 Nov 2013 07:38 PM IST
विज्ञापन
farmers got 44 crores compensation

द्वारका-एक्सप्रेसवे की जद में आने वाली जमीन का मुआवजा दौलताबाद गांव के किसानों की मंगलवार को मिला। हुडा की ओर से 44 करोड़ रुपये के चेक का भुगतान किया गया।

विज्ञापन


दौलताबाद गांव के रहने वाले किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को हुडा प्रशासक डॉ. प्रवीण कुमार से मुलाकात की। किसानों का आरोप था कि भूमि अधिग्रहण विभाग की ओर से उनको सात माह से टहलाया जा रहा है।
विज्ञापन


उनकी जमीन का अधिग्रहण पूरा हो चुका है। हुडा की ओर से उस पर सड़क का निर्माण भी किया जा चुका है। किसान हुडा कार्यालय का चक्कर काटने को मजबूर हैं। हुडा प्रशासक ने भूमि अधिग्रहण अधिकारी से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से इस बारे में पूरी रिपोर्ट मांगी। इसमें पाया गया कि किसानों को मुआवजा अदा करने में देरी हो रही है। इस पर मुख्यालय से धन न आने के कारण भुगतान न होने की बात कही गई।


हुडा प्रशासक ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जब मुख्यालय से यह जानना चाहा तो पता चला कि उनके पास इस तरह का पत्र ही नहीं मिला है। वरिष्ठ लेखाधिकारी राधेश्याम गोयल की ओर से मुख्यालय को भेजे गए ई-मेल पर भुगतान मांगा गया।

इसकी स्वीकृति के बाद हुडा ने किसानों को 44 करोड़ रुपये वितरित करने का आदेश दिया। हुडा प्रशासक के अनुसार उनका मुआवजा किसानों के खाते में पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed