फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BJP protest against the showing of black flags to the Chief Minister's convoy.

Gurugram News: मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

Tue, 25 Aug 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
BJP protest against the showing of black flags to the Chief Minister's convoy.
डीसीपी वेस्ट को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काफिले को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाए जाने के विरोध में भाजपा ने सोमवार को प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और डीसीपी वेस्ट को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराने का अधिकार सभी को है, लेकिन संवैधानिक पद पर आसीन मुख्यमंत्री के काफिले के सामने प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक मर्यादा और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कांग्रेस पर राजनीतिक हताशा में इस तरह की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के काफिले की सुरक्षा व्यवस्था के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि विरोध के लिए लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके उपलब्ध हैं तथा किसी को भी कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन

त्यागी ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान में विश्वास करती है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से काफिले के सामने प्रदर्शन करने वाले सभी संबंधित लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और किसी भी राजनीतिक दल या व्यक्ति को कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की छूट नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर गुरुग्राम महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत यादव, जिला महामंत्री मनीष सैदपुर,जयवीर यादव, कुलदीप यादव, हितेश भारद्वाज, महेश यादव, पार्षद, मंडल अध्यक्षों सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed