फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GMDA has made a 16-km stretch of road motorable.

Gurugram News: जीएमडीए ने 16 किमी सड़क मार्ग को बनाया चलने लायक

Tue, 25 Aug 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
GMDA has made a 16-km stretch of road motorable.
जीएमडीए ने अवैध ढांचे, खोखे, शेड, रेहड़ी-ठेले और अन्य अवरोध हटाए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बारिश के बीच गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सोमवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। जीएमडीए की प्रवर्तन टीमों ने करीब 16 किलोमीटर सड़क मार्ग और रोड की जमीन (आरओडब्ल्यू) को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान अवैध ढांचे, खोखे, शेड, रेहड़ी-ठेले और सड़क व फुटपाथ पर रखी निर्माण सामग्री समेत अन्य अवरोध हटाए गए।
जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा के निर्देश पर डीटीपी एनफोर्समेंट आरएस बाठ के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सेक्टर-17-18, सनाथ रोड, सेक्टर-30 से 41, सेक्टर-60 से 67 और सोहना रोड को शामिल किया गया। सेक्टर-17-18 में करीब दो किलोमीटर क्षेत्र से 10 स्थायी शेड, अवैध खोखे और अन्य अतिक्रमणकारी ढांचे हटाए गए। सनाथ रोड पर भी करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सड़क और आरओडब्ल्यू पर खड़ीं अवैध रेहड़ी-ठेले हटाए गए। सेक्टर-30, 31, 32, 38, 39, 40 और 41 में करीब पांच किलोमीटर सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यहां सड़क किनारे सार्वजनिक भूमि पर बनाए गए 20 से अधिक खोखे, टिन शेड और अन्य अस्थायी ढांचे हटाए गए। सेक्टर-60 से 67 में करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में सात स्थायी ढांचे ध्वस्त किए गए। इसी तरह सोहना रोड पर जीएमडीए क्षेत्र में करीब दो किलोमीटर हिस्से में कार्रवाई की गई। यहां करीब 15 अस्थायी और स्थायी दुकानें, ढांचे और अन्य अतिक्रमण हटाकर सड़क की जमीन खाली कराई गई। अभियान के दौरान फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर रखी निर्माण सामग्री और अन्य सामान भी हटाया गया।
विज्ञापन


सीईओ पीसी मीणा ने कहा कि सार्वजनिक भूमि, सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण को लेकर प्राधिकरण की जीरो टॉलरेंस नीति है। उन्होंने प्रवर्तन टीमों को नियमित निरीक्षण करने और अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed